Amitabh Bachchan से मिलना चाहती थीं राजकुमार राव की मां, लेकिन अचानक हुआ निधन और फिर....
राजकुमार राव ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर विश करने के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। जिसमें वह ये बता रहे हैं कि उनकी मां बिग बी की फैन थीं।
Amitabh Bachchan Birhthday सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर को 80वां जन्मदिन है। हर कोई अपने फेवरेट सुपरस्टार को अपने अंदाज में बर्थडे विश कर रहा है। बिग बी के फैंस के अलावा उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशळ मीडिया पर स्पेशल तरीके से विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी बिग बी के लिए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

राजकुमार राव ने साझा किया ये किस्सा
राजकुमार राव ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह अमिताभ बच्चन को एक शानदार इंसान बता रहे हैं। वह कहते हैं कि अमिताभ बच्चन कई लोगों के लिए बड़ी इंस्पीरेशन हैं। बता दें कि राजकुमार राव का ये वीडियो पुराना है जब वह कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बतौर गेस्ट गए थे। इसी के साथ उन्होंने अपनी मां को याद कर अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
बताया मां थी बिग बी बड़ी फैन
राजकुमार राव अपनी इस वीडियो में अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि, 'मैं आपकी उदारता के बारे में सबको बताना चाहता हूं। मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन थी। उनका हमेशा से यही था कि वो मुंबई आना चाहती थीं। मुझसे कहती थीं कि एक बार मुझे अमिताभ बच्चन से जरूर मिलवाना'।

निधन से पहले अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं मां
राजकुमार राव ने आगे कहा कि, 'जिस वक्त उन्होंने आपसे मिलने के लिए इच्छा जताई उस वक्त मैं न्यूटन की शूटिंग में व्यस्त था। लेकिन शूटिंग के दौरान खबर आई कि मां का निधन हो गया। इसके बाद मुझे इस बात का बहुत गिल्ट हुआ कि मां को आपसे नहीं मिला पाया'।

अमिताभ बच्चन ने ऐसे पूरी की आखिरी ख्वाइश
इस बीच राजकुमार राव अपनी मां की याद में इमोशनल हो जाते हैं और फिर आगे कहते हैं कि, 'मुझे उनके लिए कुछ स्पेशल करना था। उसी दिन मैं आपके संपर्क में आया। आपको सारी चीजें बताईं। आपसे कहा कि अगर आप मेरी मां के लिए छोटा सा वीडियो बनाकर भेज दें तो, ये वीडियो बस आप दोनों के बीच रहेगा इसे कोई नहीं देखेगा। मैं उनकी तस्वीर के सामने ये वीडियो चला दूंगा. क्योंकि वो आपसे मिलना चाहती थी'।

राजकुमार राव हुए इमोशनल
हालांकि राजकुमार राव की मां की ये आखिरी इच्छा अमिताभ बच्चन ने पूरी की और अपनी एक वीडियो बनाकर उन्हें भेजी। ये बताते हुए राजकुमार राव भावुक हो गए। एक्टर ने कहा कि, 'वो वीडियो मैंने मां की तस्वीर के सामने चलाया लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि उस पेन ड्राइव से वो वीडियो गायब हो गया। वो वीडियो ना किसी ने देखा ना ही किसी को पता है कि वीडियो कहां है। शायद वो वीडियो बस आपके और मेरी मां के बीच रहना था'। बता दें कि राजकुमार की मां कमलेश यादव का 2016 में निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications