Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC होस्‍ट करते समय बिग बी का मंच पर कांपता है हाथ-पैर, अमिताभ बच्‍चन ने किया बड़ा खुलासा

KBC होस्‍ट करते समय महानायक का कांपता है हाथ-पैर, अमिताभ बच्‍चन ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई, 04 अगस्‍त: बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्‍चन जिनकी एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है। 79 साल की उम्र में भी उनकी एक्टिंग का जवाब नहीं। कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो उन्‍हीं की बदौलत दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय है, लेकिन अब जब कुछ ही दिनों में केबीसी के सीजन 14 की शुरूआत होने वाली है तो अमिताभ बच्‍चन ने इस शो को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

केबीसी होस्‍ट करने के लिए बिग बी को क्‍या बात करती है प्रेरित

केबीसी होस्‍ट करने के लिए बिग बी को क्‍या बात करती है प्रेरित

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का जवाब दिया है कि उन्हें हर साल कौन बनेगा करोड़पति गेम शो होस्ट करने के लिए प्रेरित करता है। केबीसी सीजन 14 के सेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अमिताभ ने यह भी बताया कि वह शो के लिए खुद को कैसे तैयार करते हैं।

2000 से ये शो होस्‍ट कर रहे हैं केबीसी

2000 से ये शो होस्‍ट कर रहे हैं केबीसी

अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी सीजन 14 शुरू होने से पहले मीडिया को दिए गए इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि उन्‍हें कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कैसा महसूस होता है। सदी के महानायक जो कि साल 2000 से ये शो होस्‍ट कर रहे हैं केवल 2007 में उन्‍होंने नहीं बल्कि शाहरुख खान ने होस्‍ट किया था।इस इंटरव्‍यू में अमिताभ बच्‍चन ने ये भी बताया कि किस वजह से हर सीजन में आते हैं।

बिग बी बोले- इसलिए मैं हर सीजन में वापसी करता हूं

बिग बी बोले- इसलिए मैं हर सीजन में वापसी करता हूं

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में अमिताभ ने बताया कि वह शो को होस्ट इसलिए जारी रखे हुए हैं क्‍योंकि जो लोग यहां सेट पर आते हैं। ये वही हैं जो मुझे वापस लाते हैं। मेरे मंच पर आने पर जिस तरह से वे मेरा स्वागत करते हैं, और जिस तरह से वे हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करते हैं। यही कारण है कि मैं हर सीजन में वापसी करता हूं।

बिग बी बोले जब मैं सेट पर आता हूं तो मुझे डर लगता है

बिग बी बोले जब मैं सेट पर आता हूं तो मुझे डर लगता है

केबीसी शो में आने से संबंधी अपनी तैयारी के बारे में बोलते हुए अमिताभ ने कहा

"जब मैं सेट पर आता हूं तो मेरे हाथ-पैर कांपते हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं। यह सब कैसे होगा? हर दिन मुझे डर लगता है, यह सोचकर कि मैं होस्‍ट कैसे करूंगा।

बिग बी को दर्शकों से मिलती है प्रेरणा

बिग बी को दर्शकों से मिलती है प्रेरणा

इसके साथ ही अमिताभ बच्‍चन ने कहा हालांकि जब मैं यहां दर्शकों को देखता हूं, तो मुझे प्रेरणा मिलती है। जब भी मैं (सेट पर) आता हूं तो सबसे पहले मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उन्हीं की वजह से हम यहां हैं। जिस तरह से वे शो के लिए अपनी रुचि और प्यार दिखाते हैं, वह हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्‍साहित करता है।

केबीसी सीजन 14 7 अगस्त से होगा शुरू

केबीसी सीजन 14 7 अगस्त से होगा शुरू

गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 सोनी चैनल पर 7 अगस्त को प्रसारित होने वाला है। 2013 में सीजन 7 के बाद से, शीर्ष पुरस्कार ₹7 करोड़ रहा है और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आगामी सीज़न में इसे बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये कर दिया गया था। शो में अभिनेता आमिर खान, बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम और फुटबॉलर सुनील छेत्री विशेष गेस्‍ट होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+