जब सरेआम अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय की लगाई थी डांट, इस हरकत को देख बिग-बी को आया गुस्सा

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिषेक को लंबे समय से ऐश्वर्या के साथ नहीं देखा गया। इसी बीच, अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का ये वीडियो साल 2015 का है। जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या बड़ी खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने सरेआम अपने ससुर अमिताभ बच्चन को गले लगाकर कहती हैं, "वह सबसे अच्छे हैं।" लेकिन अमिताभ ने एक्ट्रेस की डांट लगाई।

Aishwarya Rai

वीडियो में अमिताभ बच्चन काफी गुस्से में नजर आए। वह बहू ऐश्वर्या राय की डांट लगाते हुए कहते हैं कि, 'आराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो।" इस पर ऐश्वर्या कहती हैं, "सबको पता है।" फिर वह अमिताभ को थोड़ा चिढ़ाती हैं। अमिताभ मुस्कुराते हुए उन्हें प्यार से पीठ पर थपकी देते हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "कोई आश्चर्य नहीं कि जया ने उनसे नफरत की।" वहीं, एक अन्य ने ऐश्वर्या का बचाव करते हुए कहा, "उन्होंने इन लोगों से ज्यादा प्यार किया जितना इन्हें चाहिए था... अब देखिए क्या हुआ।"

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की चर्चा तब होने लगी जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग पहुंचे थे। इसके बाद से दोनों को किसी भी इवेंट में साथ नहीं देखा गया। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी लाडली आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। यहां तक कि पैरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक नहीं दिखे। जिसकी वजह से खबर आने लगी है कि दोनों के बीच तनाव चल रहा है। हालांकि कपल ने अब तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+