'अमिताभ बच्चन ने मुझसे माफी मांगी थी', अनु अग्रवाल ने खोला बिग बी का ऐसा राज, बताया सेट पर क्या हुआ था

Amitabh Bachchan and Anu Aggarwal: ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थी।

अनु अग्रवाल की फिल्म 'आशिकी' का चला था ऐसा जादू
1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' के डायरेक्टर महेश भट्ट थे। उन्होंने अनु अग्रवाल को अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया था। इस फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी बल्कि इसके गाने आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं।

Amitabh Bachchan

एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल का चेहरा बिगड़ गया था

फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि अनु अग्रवाल इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका एक भायनक एक्सीडेंट भी हो गया था जिसके बाद उनका चेहरा ही बिगड़ गया था।

'आशिकी' के पोस्टर ने मुंबई में लगा दिया था जाम

-अनु अग्रवाल ने 'पिंकविला' को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे फिल्म के पोस्टर की वजह से मुंबई में ट्रैफिक जाम हो गया था। यहां तक कि हमेशा समय के पाबंद रहने वाले अमिताभ बच्चन भी सेट पर देर से पहुंचे थे और अंत में उनको माफी मांगनी पड़ी थी।

-अनु अग्रवाल ने बताया कि उनकी पहली फिल्म आशिकी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म के पोस्टर ने ही देशभर में धूम मचा दी थी। आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर में लीड एक्टर और एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाया गया था। ऐसे में लोगों को फिल्म का पोस्टर देखकर ये पता नहीं चल पा रहा था कि इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आने वाली हैं।

-अनु अग्रवाल ने कहा- फिल्म के पोस्टर से ज्यादा, मुंबई की हर गली में हर होर्डिंग में मेरे चेहरे का क्लोज-अप लगाया गया था। मुझे लोग इंडस्ट्री की बॉम बोलने लग गए थे। बर जगह सिर्फ मेरी ही बातें हो रही थीं।

अनु अग्रवाल से अमिताभ बच्चन ने माफी मांगी थी

-अनु अग्रवाल ने बताया कि कैसे पोस्टर के चर्चा के कारण अमिताभ बच्चन शूटिंग सेट पर देर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा- मुझे अमिताभ बच्चन के साथ एक मैग्जीन का कवर शूट करना था। मैं समय पर पहुंची थी लेकिन बिग बी 20 मिनट देर से आए थे। सबसे पहले उन्होंने देर से आने के लिए मुझसे माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था- मैं सॉरी हूं। मैं क्या करता, तुम्हारा चेहरा पूरी सड़क पर लगा हुआ है जिससे ट्रैफिक जाम लग गया है।

अनु अग्रवाल ने बताया- मेरे चेहरे का बड़ा पोस्टर मुंबई में हर जगह लगाया गया था और उस पर टैग लाइन थी कि ये चेहरा भीड़ को रोक सकता है। मेरे चेहरे से पहले ही लोग वाकिफ थे क्योंकि उससे पहले मैं मॉडलिंग करती थी। लोग मुझे कई विज्ञापनों में देख चुके थे।

'फिल्म मेकर्स ने मुझे अभी भी पूरी फीस नहीं दी है'

-इसके अलावा फिल्म आशिकी के बारे में बात करते हुए अनु अग्रवाल ने कहा कि मेकर्स ने उन्हें इस मूवी के लिए पूरी फीस नहीं दी थी। सिर्फ 60 प्रतिशत ही भुगतान किया गया था और 40 फीसदी पैसा आज भी बाकी है, जो उन्होंने कभी मांगा नहीं।

-अनु अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म के ब्लॉकबस्टर साबित होने से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी थी। साथ ही मूवी के गानों ने भी लोगों के दिलों पर असर किया। इसलिए ये एक बड़ा सक्सेस साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+