'मैं माफी मांगता हूं' अमिताभ बच्चन से हो गई इतनी बड़ी गलती! आखिर क्या है माजरा?

Amitabh Bachchan Apologizes: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर ने गलती से एक पोस्ट शेयर कर दिया जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी मांगी।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। लेकिन इस बार पोस्ट शेयर कर बिग बी एक बड़ी गलती हो गई। जिसके कुछ देर बाद ही एक्टर ने फैंस से मांफी भी मांग ली। आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

Amitabh Bachchan

एक्टर से हो गई बड़ी गलती
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी एक फिल्म का सीन साझा किया है। इसमें बिग बी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'अग्निपथ से अब तक भाग रहे हैं।' बता दें कि, ये सीन फिल्म अग्निपथ का नहीं बल्कि 'अकेला' का है। जो कि साल 1991 में रिलीज हुई थी। बस यहीं अमिताभ बच्चन से गलती हो गई।

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
अमिताभ बच्चन को जैसे ही अपनी गलती एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'माफी मागंता हूं। जो भागने वाला वीडियो मैं मैंने शेयर किया था और कहा था कि वह अग्निपथ का है। वह गलत था। क्योंकि वह सीन फिल्म अकेला का है। शुभचिंतकों का शुक्रिया।'

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। जिसमें बिग बी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुोण भी लीड रोल में नजर आए थे। अब इसके बाद जल्द ही अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+