अंबानी की पार्टी में क्यों नहीं पहुंचा बच्चन परिवार? क्या मुकेश अंबानी ने नहीं किया था इनवाइट या फिर.....
Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd Pre Wedding: देश के अमीर और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी हाल ही में खत्म हुई है। गत 29 मई 2024 से शुरब हुआ ये समारोह गत 1 जून 2024 को इटली में संपन्न हुआ।
अनंत और राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी
अनंत और राधिका की इस दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी और खूब मस्ती भी की थी। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे इस फंक्शन में नजर आए थे। पार्टी की शुरुआत एक शानदार क्रूज पर हुई थी। इस दूसरे प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया गया था।

प्री-वेडिंग पार्टी में नहीं पहुंचा बच्चन परिवार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सारा अली खान, एटली, एमएस धोनी समेत कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा बॉलीवुड के तीनों खान यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को भी इस फंक्शन का न्यौता मिला था। लेकिन इस बार मुकेश अंबानी की इस पार्टी से बच्चन परिवार नदारद रहा।
क्या मुकेश अंबानी ने बच्चन परिवार को नहीं किया था इनवाइट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन या फिर उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस पार्टी को अटेंड करने के लिए नहीं पहुंचा था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी कुछ पर्सनल कराणों के चलते बच्चन परिवार को इस पार्टी के लिए इनवाइट ही नहीं किया था। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नहीं आए नजर
कहा जा रहा है कि जहां एक तरफ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के इस दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन में कई सेलेब्स को इनवाइट किया था, वहीं दूसरी तरफ ये भी खबर है कि बिग बी को इस फंक्शन का न्यौता नहीं मिला था। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भी इंविटेशन नहीं दिया गया था।
12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी शादी
आपको बता दें कि अंबानी फैमली ने जब मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन रखा था तो उसमें पूरा बच्चन परिवार शामिल हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि इसके पीछे क्या कारण है इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी।












Click it and Unblock the Notifications