क्यों ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने परोसा था खाना? जब खुला राज तो हैरान हो गए लोग
Ambani Family Marriage: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। दोनों की ये शादी इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ शादी की थी। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ एंटिलिया में हुई थी।
ईशा अंबानी की शादी
ईशा अंबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हुए थे जिसमें देश की दिग्गज हस्तियों के साथ साथ बी-टाउन के स्टार्स भी शामिल हुए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने मेहमानों को अपने हाथों से खाना परोसा था। इन तस्वीरों को देखकर आम लोग हैरान हो गए थे।

अमिताभ बच्चन ने परोसा था खाना
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी को दमदार बनाने के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनमें से कुछ तस्वीरों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स बारातियों को खाना परोसते हुए दिखाई दिए थे, जिन्हें देख हर कोई हैरान हो गया था।
अभिषेक बच्चन ने खोला राज
आखिर क्यों इतने बड़े सेलेब्स बारातियों को खुद खाना परोस रहे हैं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था। अभिषेक ने इसको लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि एक 'सज्जन घोट' नाम की परंपरा होती है जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे के घरवालों को खाना खिलाते हैं।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी
आपको बता दें कि अब नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है। शादी के सभी फंक्शन्स आगामी 1 से 3 मार्च के बीच गुजरात के जामनगर में होंगे। इस शादी में देश-विदेश से कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications