3 दिन तक कमरे में सड़ती रही लाश! खैर खबर करने वाला कोई नहीं, दर्दनाक थे दिग्गज एक्ट्रेस के आखिरी दिन!

Parveen Babi: किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री के आखिरी दिन इतने बुरे होंगे। एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते थे, मगर मरते वक्त किसी ने एक घूंट पानी भी नहीं पिलाया। जी हां! हम बात कर रहे हैं परवीन बॉबी की, जिनकी मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था।

एक अपार्टमेंट के बाहर कई दिनों से अखबार यूंही पड़े हुए थे। अंदर से किसी की भी आवाज नहीं आ रही थी। ना कोई हलचल मगर ताला भी बंद नहीं था। मतलब कि घर में कोई तो था। जब पड़ोसी आए तो दरवाजे के पास इतनी बदबू आ रही थी कि वहां खड़े होना भी मुश्किल था।

Bollywood actress Parveen babi

ऐसे में शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले का जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो सबके होश उड़ गए। कई दिनों से बंद घर के अंदर उस खूबसूरत हसीना की लाश थी, जो लोगों के दिलों में बसती थी। लाश भी सड़ी हुई, जिससे बहुत भयानक बदबू आ रही थी।

रोंगटे खड़े करने वाला ये मंजर जिस किसी ने भी देखा, उसकी हालत खराब हो गई। परवीन बाबी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। कमरे में इतनी बदबू थी कि सांस ले पाना भी मुश्किल था। परवीन बाबी की ये मौत 72 घंटे यानी कि तीन दिनों पहले ही हो गई थी। मगर हैरानी की बात है कि उनकी खबर लेने वाला कोई ना था।

इसके बाद परवीन बाबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल लेकर जाया गया। रिपोर्ट में जो चीजें खुलकर सामने आईं, उनपर किसी को भी भरोसा नहीं हो सका। रिपोर्ट में पता चला कि परवीन बाबी कई दिनों से भूखी थीं। उनके शरीर में अल्कोहॉल की भी मात्रा मिली थी। पता चला कि मरने से 3-4 दिन पहले तक एक्ट्रेस ने कुछ खाया भी नहीं था।

परवीन बाबी की पैर की उंगलियां काली पड़ चुकी थी। उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था। पैर सड़ने की वजह से वे चल भी नहीं पाती थीं। यही वजह है कि उनके बिस्तर के पास एक व्हीलचेयर भी मिली।

आज भी लोगोंके लिए ये बात समझना मुश्किल हो जाता है कि परवीन बाबी की मौत हुई कैसे? आखिर ऐसा क्या हुआ कि परवीन ने अपनी जिंदगी खो दी। आखिरी वक्त में उनके साथ ऐसा क्या हुआ था कि उनकी हालत इतनी बुरी हो गई। बताते चलें कि परवीन एक लाइलाज बीमारी का शिकार थीं।

उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया था, जिसकी वजह से वो अपने को स्टार्स तक को अपना दुश्मन समझने लगी थीं। की बार तो शूटिंग के दौरान परवीन ने अमिताभ पर जान लेने की कोशिश जैसे आरोप लगाए और फिर अचानक सेट से गायब हो गईं। ये एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को लगता है कि कोई उसके खिलाफ साजिश रच रहा है। इंसान इसमें वही करता है, जो उसे सही लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+