Video: शादी की तैयारियों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने रोकी कैटरीना कैफ की कार, यूजर बोले- पहले ही मुंह दिखाईं
मुंबई, 06 दिसंबर: बॉलीवुड में एक और नया रिश्ता बनने जा रहा है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। शादी का वैन्यू राजस्थान के सवाई माधोपुर में फाइनल है, जहां शाही शादी की तैयारियां पूरी तरह से हो चुकी हैं। इसके साथ ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस भी उनकी शादी को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं। दोनों शादी की खबर जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है तो दूसरी तरफ सेलिब्रिटी का अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इस इसी बीच कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनकी कार को रोकते हुए नजर आया।

कैट की कार ट्रैफिर पुलिस ने रोकी
जैसे-जैसा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। पैपराजी भी इस कपल की हर हरकत पर अपनी नजर बनाएं हुए हैं। दोनों लोग जहां भी जाते हैं, पैपराजी के कैमरों की नजरें में रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस उनकी गाड़ी को रोकते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि कुछ सेकंड बाद उनको जाने दिया, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अपने-अपने अंदाज में मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

व्हाइट एसयूवी में कैटरीना कैफ
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्हाइट कलर की एसयूवी कार के अंदर कैटरीना कैफ बैठीं हुईं है। तभी इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस वाला उनकी कार के नजदीक आता है और ड्राइविंग सीट से कार के अंदर झांकता है और कुछ चेक करके गाड़ी को आगे बढ़ाने का इशारा करता है। कुछ सेकंड के इस वीडियो पर अब यूजर्स की कमेंट की बाढ़ आ चुकी हैं। फैंस अपने-अपने तरीके से कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दे रहे हैं।

'शादी कब है पूछने आया था'
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'कैटरीना कैफ की कार की चेकिंग करते हुए ट्रैफिक पुलिस।' वहीं वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि 'शादी कब है पूछने आया था।' ऐसे ही किसी ओर यूजर ने लिखा कि असल में उसे कैट को देखना था। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुंह दिखाई? एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इंश्योरेंस नहीं है कार का। (वीडियो खबर के अंत में)

कहां और कब है कैट-विक्की की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान में सवाई माधोपुर के आलीशान रिसोर्ट सिक्स सेंस बरवाड़ा में इस शाही शादी की तैयारियां चल रही है। वहीं कैटरीना कैफ की फैमिली के 32 मेंबर सहित अन्य सेलिब्रिटी जयपुर पहुंचने की तैयारी में हैं। 7 से 9 दिसंबर तक शादी का फंक्शन चलेगा, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications