INDIA पर छिड़ी बहस के बीच अमिताभ बच्चन ने Twitter पर लिखा-'भारत माता की जय', लोगों ने किए कमेंट
Bharat mata ki jai:संसद के विशेष सत्र में देश का नाम 'इंडिया' से हटाकर भारत रखने की बात हो रही है,जिसको लेकर विपक्ष उग्र हो गया है और देश में 'इंडिया' या 'भारत' को लेकर तगड़ी बहस छिड़ गई है लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'भारत माता की जय।'

हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट में ओर किसी भी बात का जिक्र नहीं किया है लेकिन इसे लोग भारत और इंडिया की बहस से ही जोड़कर देख रहे हैं। मालूम हो कि इस ट्वीट को अभी तक 2045 retweet किया जा चुका है। तो वहीं कुछ लोग अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'जल्दी जल्दी भारत वाला पोस्ट कर देता हूँ कहीं ED ना आ जाए।'
सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द हटायेगी?
मालूम हो कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि G-20 के बाद सरकार की ओर से बुलाए गए विशेष संसद सत्र में मोदी सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए बिल पेश करने वाली है।
'इंडिया' शब्द गुलामी की याद दिलाता है
बताते चलें कि देश का नाम 'भारत' रखने और 'इंडिया' हटाने की मांग लंबे वक्त से हो रही है क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि 'इंडिया' शब्द गुलामी की याद दिलाता है। हालांकि नाम बदलने वाली बात पर कांग्रेस उबल पड़ी है और उसने इसे संघवाद पर हमला बता दिया है।
ऋषभदेव के पुत्र 'भरत' के नाम पर पड़ा देश का नाम
मालूम हो कि हमारे देश भारतवर्ष नाम प्रथम तीर्थक ऋषभदेव के पुत्र 'भरत' के नाम पर रखा गया है। स्कन्द पुराण के अध्याय 37 के अनुसार 'भरत' एक चक्रवर्ती सम्राट थे और उन्ही के नाम पर 'भारत' का नाम रखा गया था। आदिपुराण के मुताबिक लंबे वक्त तक राज करने के बाद भरत चक्रवर्ती ने अपने ज्येष्ठ पुत्र को राज सौंपकर दिगंबर जैन मुनि की दीक्षा ली थी और मोक्ष प्राप्त किया था।
सिंधु का अपभ्रंश 'हिंदू' हो गया
मध्यकाल में जब ईरानी और तुर्कियों ने हमारे देश में प्रवेश किया था तो वो सिंधु घाटी पहुंचे थे, वो लोग 'स'को 'ह' कहते थे जिसकी वजह से सिंधु का अपभ्रंश 'हिंदू' हो गया और हिंदुओं का देश 'हिंदुस्तान' हो गया।
'इंडस' से हो गया INDIA
आपको बता दें कि सिंधु नदी का दूसरा नाम 'इंडस' भी था, इस नदी के किनारे विकसित सभ्यता को इंडस वैली सिविलाइजेशन कहा गया था, 'इंडस' नाम भारत में आए विदेशियों ने रखा था जो कि लैटिन भाषा में 'इंडिया' हो गया और जब अंग्रेज यहां आए तो उन्हें हिंदुस्तान बोलने में खासी दिक्कत होती थी लेकिन जब उन्हें पता चला कि लैटिन में इसे 'इंडिया' कहते हैं तो उन्होंने इसी शब्द को बढ़ावा दिया और तब से ही हमारा देश पूरे विश्व में 'इंडिया' के नाम से मशहूर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications