महेश बाबू के विवादित बयान के बीच शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे तारीफ
Amidst controversial statement of Mahesh Babu, this old video of Shahrukh Khan went viral
मुंबई, 13 मई: एक्टर महेश बाबू की विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है। साउथ एक्टर महेश बाबू से बॉलीवुड में डेब्यू करने संबंधी जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। वहीं अब शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान का 2008 बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने दिया था दिया था ये दिल जीतने वाला जवाब
ये वायरल वीडियो उस समय का है जब शाहरुख खान हॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने जो सवाल दिया था उसको सुनकर फैंस कह रहे हैं कि महेश बाबू को शाहरुख खान से कुछ सीखना चाहते थे। हॉलीवुड में काम करने की किसी योजना के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने दर्शकों को हंसाते हुए कहा, "मेरी अंग्रेजी अच्छी नहीं है।"

शाहरुख खान ने मजाक में दिया था ये जवाब
शाहरुख खान इस वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "अगर वे मुझे एक गूंगे व्यक्ति की भूमिका देते हैं जो बोलता नहीं है, तो हो सकता है मैं ज्वाइन कर लूं। मैं विनम्र होने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं 42 साल का हूं, मैं थोड़ा ब्राउन हूं, और एक अभिनेता के रूप में मेरी कोई विशेष यूएसपी नहीं है। मैं कुंग फू नहीं जानता, मैं लैटिन साल्सा डांस नहीं करता, मैं काफी लंबा नहीं हूं।

शाहरुह खान ने दिया था ये जवाब
शाहरुख खान ने आगे कहा मुझे लगता है कि पश्चिमी दुनिया में कोई भी मेरी उम्र का है, मैंने यूरोप की हाल की फिल्में देखी हैं, जिसे आप 'द ड्रीम फैक्ट्री' कहते हैं, मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई जगह नहीं है। मेरे लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं इतना प्रतिभाशाली हूं। इसलिए मैं भारत में काम करना जारी रखना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने ले जाऊंगा।

फैंस ने शाहरुख की विनम्रता की प्रशंसा की
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस ने शाहरुख की विनम्रता की प्रशंसा की और कहा कि किसी विशेष उद्योग में काम करने के बारे में पूछे जाने पर किसी को इस तरह से जवाब देना चाहिए। बता दें हाल ही में महेश बाबू ने अपने बॉलीवुड पर एक तूफान खड़ा कर दिया था, मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हिंदी फिल्में करने के लिए तैयार हैं, तेलुगू स्टार ने कहा था बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता हैं। मैं अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता। मुझे यहां जिस तरह का सम्मान मिलता है। मुझे यहां जिस तरह का स्टारडम मिला है। मैंने वास्तव में कभी भी अपनी इंडस्ट्री को छोड़कर दूसरी में जाने के बारे में नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications