ब्रेकअप की खबरों के बीच अब टाइगर ने दिशा के लिए शेयर किया पोस्ट, फैंस के भी उड़े होश

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने एक्ट्रेस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट फैंस की उम्मीदों से बिल्कुल परे है।

मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने ब्रेकअप की खबर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कपल के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा में आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने अपने 6 साल लंबे रिलेशनशिप को तोड़ने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद से फैंस काफी मायूस हैं। दोनों इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शुमार थे। हालांकि, अब ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए क्योंकि टाइगर का ये अंदाज फैंस की उम्मीदों के बिल्कुल परे था।

ऑफिशियल नहीं था रिश्ता

ऑफिशियल नहीं था रिश्ता

दरअसल बीते दिनों से सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों से बाजार गर्म है। इस बीच खबरे ये भी आई कि दोनों पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये बात अलग है कि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी।

टाइगर ने शेयर किया पोस्ट

टाइगर ने शेयर किया पोस्ट

ऐसे में इतना लंबा रिश्ता टूटना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। साथ ही फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा कि ये पावर कपल अब साथ नहीं है। हालांकि, अब ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

क्या बोले टाइगर?

क्या बोले टाइगर?

बताते चलें कि दिशा पाटनी पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्नस' के प्रमोशन में बिजी चल रही थीं। हालांकि अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के लिए उनकी फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

दिशा की फिल्म की तारीफ

दिशा की फिल्म की तारीफ

इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने एक विलेन रिटर्न्स की पूरी टीम को बधाई दी है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, फिल्म की पूरी कास्ट की शानदार परफॉर्मेन्स और कितनी मनोरंजक फिल्म। इसके बाद एक्टर ने एक फायर और हार्ट इमोजी बनाया। इतना ही नहीं, टाइगर ने दिशा के को-स्टार्स समेत उनको भी स्टोरी में टैग किया।

कपल ने फैंस को किया निराश

कपल ने फैंस को किया निराश

ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का ये पोस्ट फैंस की उम्मीदों के भी परे था। हालांकि, टाइगर ने पूरी कास्ट को शामिल किया था लेकिन दिशा को भी टैग किया। ऐसे में फैंस एक्टर की इस स्टोरी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बीते दिनों से चल रही ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का दिशा की तारीफ करना फैंस के लिए कहीं कोई संकेत तो नहीं?

क्या शादी है ब्रेकअप की वजह?

क्या शादी है ब्रेकअप की वजह?

टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरों के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो यहां तक दावा किया है कि शादी को लेकर कपल ने अपना रिश्ता खत्म किया है। दरअसल, दिशा पाटनी टाइगर से शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, दिशा और टाइगर दोनों की ही तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान या किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+