Aaron Carter: 34 साल की उम्र में अमेरिकी सिंगर आरोन कार्टर का हुआ निधन, संदिग्ध हालात में बाथटब में मिला शव
अमेरिका के मशहूर सिंगर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया।
Aaron Carter Demise:पॉप आइकन कहे जाने वाले मशहूर सिंगर और रैपर आरोन कार्टर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जी हां महज 34 साल की उम्र में आरोन कार्टर का निधन हो गया। सिंगर की अचानक मौत की खबर उनके फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोन कार्टर कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर में अपने आवास पर अपने घर के बाथरूम के टब में मृत पाए गए।

आरोन कार्टर का बाथटब में मिला शव
सिंगर आरोन कार्टर ने बेहद कम उम्र में पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनके गानों को भी फैंस काफी पसंद करते थे। काफी कम उम्र में आरोन कार्टर ने अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था। लेकिन इस मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबरों के मुताबिक, आरोन कार्टर का शव उनके घर में बाथटब में मिला। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। बता दें कि, सिंगर आरोन कार्टर के निधन की जानकारी उनके एजेंट टेलर हेलगेसन ने दी है।
मौत से सदमे में परिवार
पिछले कुछ दिनों आरोन कार्टर काफी विवादों में भी रहे हैं। सिंगर पर एक बार ड्रिंक करके गाड़ी चलाने का भी आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। हालांकि उन्होंने खुद साल 2019 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि वह किसी काफी समय से मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब सवाल ये खड़ा होता है कि उनकी ये रहस्यमय मौत किसी की साजिश या फिर ये एक सुसाइड है। फिलहाल सिंगर के परिवार वाले उनकी हुई अचानक मौत से सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications