क्या सलमान खान से शादी करेंगी अमीषा पटेल? फैन के सुझाव पर एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला बयान
Ameesha Patel Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में फिल्म गदर 2 से स्क्रीन पर वापसी की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। जिसमें फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा।
अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। जिसमें एक फैन ने पूछा कि वह शादी कब करेंगी? एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा कि, वह मिस्टर राइट की तलाश कर रही थीं लेकिन उन्हें नहीं मिला।

वहीं एक अन्य यूजर ने अमीषा पटेल को सलमान खान से शादी करने का सलाह दी क्योंकि दोनों ही फिलहाल सिंगल हैं। हालांकि एक्ट्रेस फैन के इस सुझाव से भड़क उठीं और उन्होंने जवाब में कहा कि, 'सलमान की शादी नहीं हुई, मेरी भी नहीं हुई तो हम शादी कर लें। क्या ही लॉजिक है। ये शादी है या फिर कोई फिल्म प्रोजेक्ट।'
बता दें कि, 49 साल की अमीषा पटेल सिंगल लाइफ जी रही हैं। उन्होंने 2002 में फिल्म 'ये है जलवा' में सलमान खान के साथ काम किया है। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में बताया है कि सलमान उनके आज भी अच्छे दोस्त हैं और वह अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
वहीं अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमीषा पटेल ने गदर: एक प्रेम कथा, आप मुझे अच्छे लगने लगे, मंगल पांडे: द राइजिंग, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड और थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी जिसमें अमीषा ने सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
दूसरी ओर, सलमान खान को आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में देखा गया था। जिसे फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वह अब अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल प्ले करेंगी। सलमान खान की ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications