Ameesha Patel ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- "OTT गे-लेस्बियनिज़्म से भरा हुआ है"

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा एक्ट्रेस अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने कहा कि ओटीटी पर कंटेंट समलौंगिकता से भरा हुआ है।

फिर विवादों में घिरी अमीषा पटेल
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने ओटीटी और बड़े पर्दे पर दिखाए जा रहे कंटेंट पर खुलकर बात की। उन्होंने दोनों की तुलना करते हुए कहा कि, ओटीटी पर जो दिखाया जा रहा है वो बच्चों को नहीं दिखा सकते। क्योंकि उसमें होमोसेक्सुअलिटी, गे-लेस्बियन जैसा कंटेंट स्ट्रीम होता है। ऐसे सीन होते हैं जहां आपको अपने बच्चों की आंखें ढकनी पड़ती है।

Ameesha Patel

ओटीटी पर दिया ऐसा कमेंट
अमीषा पटेल ने आगे कहा, लोग अच्छे और क्लीन सिनेमा का इंतजार कर रहे हैं। जैसे पहले लोग हर फिल्म अपने परिवार वालों के साथ बैठकर देखते थे। इसे लोग बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। खैर इन सबसे अमीषा ये कहना चाहती थीं कि फिल्म गदर 2 सभी लोग अपने परिवार वालों के साथ बैठकर देख सकते हैं। अमीषा ने कहा कि फिल्म के पहले पार्ट में पूरी कोशिश की गई है कि पहली गदर जैसा कंटेंट देखने को मिले। खैर इन सबसे एक्ट्रेस एक बार फिर विवादों में आ गई।

गदर 2 के डायरेक्टर पर लगाया था आरोप
खैर ये पहला मौका नहीं है जब अमीषा पटेल अपने बयान से विवादों में घिरी। इससे पहले उन्होंने फिल्म गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस पर आरोप लगाया था कि, कंपनी ने आर्टिस्ट को पैसे नहीं दिए साथ ही खाने के बिल तक के पैसे नही भरे। इस पर अनिल ने मजेदार जवाब दिया और कहा कि एक्ट्रेस ने उनको फेमस कर दिया। बता दें कि फिल्म गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+