Ameesha Patel: 'मैं 4 जुलाई को फ्री हूं', क्या है अमीषा पटेल का इंदिरा गांधी से कनेक्शन? सालों बाद हुआ खुलासा

Ameesha Patel: फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए लोगों के दिलों पर 'गदर' मचाने वाली अमीषा पटेल ने अपने परिवार के बारे में बड़ा खुलासा किया है। 'बॉलीवुड बबल' के साथ बात करते हुए अमीषा ने कहा कि 'उनकी फैमिली काफी हद तक राजनीति से जुड़ी हुई है और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के काफी क्लोज रही है। यहां तक अमीषा के मम्मी-पापा की शादी की डेट इंदिरा गांधी ने ही तय की थी।'

अमीषा ने बताया कि ' मेरे दादजी का नाम रजनी पटेल था और वो बैरिस्टर थे, देश के पहले पीएम पंडित नेहरू से वो काफी प्रभावित थे और इसी वजह से उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने की सोची। उन्होंने पहले कम्युनिस्ट पार्टी जॉइन की थी इसके बाद वो कांग्रेस का हिस्सा बनें और इंदिरा गांधी के सलाहकारों में से एक थे। उन्होंने कांग्रेस कोषाध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।'

Ameesha Patel

'इंदिरा जी आप कब खाली हैं', Ameesha Patel के दादा थे पूर्व पीएम के सलाहकार

'मेरे मम्मी-पापा की शादी के लिए कुंडली नही मिलाई गई थी जबकि मेरे दादा जी ने इंदिरा गांधी से पूछा था कि 'इंदिरा जी आप कब खाली हैं?' तो इस पर पूर्व पीएम ने कहा था कि 'रजनी मैं 4 जुलाई को फ्री हूं', बस इसलिए मेरे मां-पापा की शादी की डेट 4 जुलाई को की गई, जब मेरा जन्म हुआ था इंदिरा गांधी वो पहली महिला थीं, जो मुझे देखने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आई थीं।' मालूम हो कि अमीषा के दादा जी के नाम पर ही मुंबई की एक सड़क का नाम है, जिसे कि 'बैरिस्टर रजनी पटेल मार्ग' कहते हैं।

'Ameesha Patel के पिता का नाम अमित पटेल है'

आपको बता दें कि 9 जून 1975 तो जन्मीं अमीषा के पिता का नाम अमित पटेल है, जो कि गुजराती हैं, जबक उनकी मां आशा पटेल एक सिंधी-पंजाबी परिवार से हैं। अमित और आशा के नाम पर ही उनका नाम अमीषा रखा गया है। 50 साल की अमीषा फिलहाल सिंगल हैं, उन्होंने स्नातक करने के बाद अपने करियर की शुरुआत खंडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड में एक आर्थिक विश्लेषक के तौर पर की। बाद में, उन्हें मॉर्गन स्टेनली से नौकरी का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

Ameesha Patel

कई कमर्शियल कैंपेन में नज़र आ चुकी हैं Ameesha Patel

भारत लौटने के बाद, वह सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं और कई नाटकों में अभिनय किया इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा और कई कमर्शियल कैंपेन में नज़र आईं। अमीषा पटेल ने बजाज, फेयर एंड लवली, कैडबरीज़, फेम, लक्स और कई अन्य जाने-माने भारतीय ब्रांडों के लिए भी मॉडलिंग की है।

Ameesha Patel

Ameesha Patel ने फ़िल्म 'कहो ना... प्यार है' से मचाई धूम

अमीषा पटेल को एक्टिंग का पहला मौका उनके पिता के स्कूल के दोस्त राकेश रोशन से मिला। उन्होंने पटेल को अपनी रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म 'कहो ना... प्यार है' (2000) में अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ काम करने का ऑफ़र दिया। यह फ़िल्म एक बड़ी कमर्शियल सफलता साबित हुई, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट फ़ीमेल डेब्यू' के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद साल 2001 में, उन्होंने अनिल शर्मा की क्रॉस-बॉर्डर रोमांस फ़िल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी देओल के साथ फिल्मी पर्दे पर धूम मचा दी। वो सोशल मीडिया की एक्टिव पर्सन में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+