'बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में..', गदर 2 की सक्सेस के बाद अनिल शर्मा पर फिर बरसीं अमीषा पटेल
गदर 2 की सक्सेस के बाद अमीषा पटेल ने एक बार फिर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर एक बार फिर तंज कसा। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर के बेटे उत्कर्ष शर्मा पर भी निशाना साधा है।
Ameesha Patel On Anil Sharma: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। जिसकी वजह से शनिवार को सनी देओल ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी। लेकिन फिल्म की सफलता के बीच अब अमीषा पटेल और डायरेक्टर अनिल शर्मा की कॉन्ट्रोवर्सी ने फिर से फैंस का ध्यान खींचा है।
फिल्म गदर 2 रिलीज होने से पहले अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर कर इन विवादों पर विराम लगा दिया था। लेकिन एक बार फिर अमीषा पटेल और निर्देशन अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा पर भी निशाना साधा है।

अमीषा पटेल ने कहा कि अनिल शर्मा ने फिल्म में अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। लेकिन गदर 2 में सारी लाइमलाइट तारा सिंह और सकीना ने बटोर ली। इसके साथ ही उन्होंने अनिल शर्मा संग अपनी बॉन्डिंग का भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हर कोई मुझसे अनिल शर्मा संग रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं। यह बात सच है कि गदर 2 के दौरान हमारे रिश्त ठीक नही थे, लेकिन वह मेरे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। जिस तरह परिवार के सभी सदस्य साथ नहीं रहेते। उसी तरह हम भी साथ नहीं रहते हैं। हम फिर भी हम परिवार हैं।'
इसके आगे अमीषा पटेल ने कहा कि, 'इस फिल्म में अनिल अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को बढ़ावा देना चाहते थे, लेकिन तारा और सकीना ने लाइमलाइट चुरा ली। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उत्कर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह बहुत ही प्यारा लड़का है और कोई भी बेटा यह नहीं चाहेगा कि केवल उसके पिता ही उसे फिल्मों में साइन करे। उसे और भी लोगों के साथ काम करना है।'
फिल्म गदर 2 के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे साफ पता चलता है कि तारा सिंह और सकीना को लेकर फैंस में क्रेज कम नहीं हो रहा है। बता दें कि, गदर 2 में अमीषा पटेल और सनी देओल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications