फेस मैपिंग साइंस ने एम्बर हर्ड को बताया दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा, जानिए इसके बारे में

वॉशिंगटन, 23 जून। हॉलीवुड मेगास्टार जॉनी डेप की पत्नी एम्बर हर्ड पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। जिस तरह से जॉनी डेप का उनकी पत्नी के साथ विवाद हुआ और यह पूरा मामला कोर्ट पहुंचा उसके बाद से दोनों के ट्रायल की काफी चर्चा हुई। कोर्ट में ट्रायल के दौरान जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। इस पूरे मामले की कई दिनों तक सुनवाई चली और आखिरकार कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने हर्ड को 15 मिलियन डॉलर की राशि जॉनी डेप को मानहानि के तौर पर देने का फैसला सुनाया।

एम्बर हर्ड के लिए अच्छी खबर

एम्बर हर्ड के लिए अच्छी खबर

जिस तरह से हर्ड के खिलाफ कोर्ट ने फैसला सुनाया और कोर्ट में ट्रायल के दौरान हर्ड गलत साबित हुईं उसके बाद लोग एम्बर हर्ड की काफी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें आगामी फिल्म से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। लेकिन इन तमाम विवादों की वजह से चर्चा में रहने वाली हर्ड के लिए अच्छी खबर यह आई है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत चेहरे की मालकिन हैं।

 पीएचआई पैमाना

पीएचआई पैमाना

दरअसल पारंपरिक फेस मैपिंक तकनीक जिसे पीएचआई कहते हैं उसमे यह बात सामने आई है कि अंबर हर्ड सबसे खूबसूरत चेहरे की मालकिन हैं। पीएचआई तकनीक के जरिए चेहरे को मापा जाता है, जिसमे पाया गया है कि एम्बर हर्ड का चेहरा ग्रीक गोल्डेन रेशियो के पैमाने पर सबसे ज्यादा खरा उतरता है। पीएचआई के अनुसार महिलाओं की खूबसूरती को ग्रीक गोल्ड रेशियो 1.618 के अनुपात में मापा जाता है और जो इसके सबसे करीब आता है उसे सबसे खूबसूरत माना जाता है।

सबसे खूबसूरत चेहरा

सबसे खूबसूरत चेहरा

यूनिलैड की रिपोर्ट के अनुसार एम्बर हर्ड के चेहरे का अनुपात ग्रीक गोल्ड रेशियो के खूबूसूरती के अनुपात के सबसे करीब है। यूनिलैड की रिपोर्ट में सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी लंदन में डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा का कहना है कि एम्बर हर्ड के चहरे का अनुपात 91.85 फीसदी ग्रीक गोल्ड रेशियो के करीब है। यह आंकलन पीचआई के मानकों के आधार पर किया गया है, लिहाजा यह कहा जा सकता है कि एम्बर हर्ड का चेहरा दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा है।

कैसे तय होती खूबसूरती

कैसे तय होती खूबसूरती

डॉक्टर सिल्वा ने अपने विश्लेषण में 12 मूल्यों का आंकलन किया है। इसमे अंबर हर्ड की आंख, होथ, नाक, ठुड्डी का आंकलन किया गया। उन्होंने अंबर हर्ड की 2016 की रेड कार्पेट तस्वीर को इस आंकलन के लि चुना था। इसी तकनीक का इस्तेमाल रॉबर्ड पैटिंसन पर किया गया और वह दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति के तौर पर सामने आए हैं। उनके चेहरे का अनुपात पीएचआई के अनुपात के 92.15 फीसदी करीब है।

अंबर हर्ड कर सकती हैं अपील

अंबर हर्ड कर सकती हैं अपील

हाल ही में जॉनी डेप के साथ चल रहे केस के खत्म होने के बाद एम्बर हर्ड के वकील ने कहा था कि जज के फैसले के खिलाफ अपील करना चाहते हैं, एम्बर हर्ड निसंदेह इसके खिलाफ अपील करेंगी, कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला दिया जोकि सही नहीं है। कोर्ट के फैसले के बाद एम्बर हर्ड ने कहा था कि इतने सारे सबूतों के बाद भी अगर कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला दिया तो पैसे और फेम की ताकत को समझा जा सकता है।

 शादी के एक साल बाद ही बिगड़े रिश्ते

शादी के एक साल बाद ही बिगड़े रिश्ते

बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड ने 2015 में एक दूसरे से शादी की थी। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। शादी के एक साल के बाद हर्ड ने जॉनी डेप से तलाक की अर्जी दायर कर दी, साथ ही उन्होंने जॉनी डेप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इसके आरोप में जॉनी डेप ने इसके खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया और इन आरोपों पर पलटवार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+