अली गोनी ने जैस्मीन भसीन को गोद में उठाकर किया डांस, वीडियो में दिखा ऐसा नजारा

Aly Goni And Jasmin Bhasin Dance: वीडियो में देखा जा सकता है कि अली गोनी और जैस्मीन डांस में जमकर 'भांगड़ा' मूव्स कर रहे हैं। डांस के अंत में अली अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन को गोद में उठा लेते हैं।

aly goni

Aly Goni And Jasmin Bhasin Dance: टीवी एक्टर अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन की जोड़ी इस समय इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। आपको बता दें कि अली गोनी टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ नजर आए थे। दोनों की इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में दोनों टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की शादी में एकसाथ मस्ती करते दिखाई दिए थे। कृष्णा मुखर्जी की संगीत समारोह में दोनों ने जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अली गोनी और जैस्मीन भसीन का डांस

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की शादी गोवा में हो रही है। वह चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनके सभी दोस्त शादी सामरोह में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे जहां सभी लोगों ने जमकर मस्ती की। उनके संगीत समारोह में अली गोनी और जैस्मीन भसीन की डांस परफॉर्मेंस को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका डांस परफॉरमेंस इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

कपल का डांस वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की संगीत समारोह की रात में अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन का डांस जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गत 11 मार्च को मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हुआ था। इस फेंक्शन में अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने पंजाबी सॉन्ग 'झांजर' पर जमकर डांस किया था। उन्होंने अपने इस जानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया था।

अली ने गर्लफ्रेंड को उठाया अपनी गोद में

वीडियो में देखा जा सकता है कि अली गोनी और जैस्मीन डांस में जमकर 'भांगड़ा' मूव्स कर रहे हैं। डांस के अंत में अली अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन को बाहों में उठाकर डांस करना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि ये पंजाबी गाना साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'हनीमून' का है, जिसकी लीड एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ही हैं।

अली और जैस्मीन के फैशन की हुई तारीफ

इस वीडियो में अली गोनी डार्क ग्रीन कलर की ब्लेजर, सफेद शर्ट, काली टाई और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन शिमरी शरारा और कुर्ता सेट में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बीद इस जोड़ी की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बातें

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- जसली फॉरएवर, पावर कपल। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इन दोनों को जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए। एक यूजर ने डांस की तारीफ करते हुए लिखा है- इनके तो डांस में ही प्यार नजर आ रहा है।

इन शोज में काम कर रहे हैं अली और जैस्मीन

जानकारी के अनुसार जैस्मीन भसीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'वानम' से की थी। वह कई पंजाबी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन एकता कपूर की फ्रेंचाइजी 'नागिन 4' में भी काम कर चुकी हैं। वहीं अली गोनी कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं जिनमें 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान', 'ढाई किलो प्रेम', 'खतरों के खिलाड़ी 9', 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+