हार्दिक पांड्या की एक्स पत्नी नताशा के लिए फूट फूटकर रोया ये एक्टर, सरेआम कही ऐसी बात, जानें क्या हुआ

Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गत 18 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये बता दिया है कि वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं। अलग होने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया है।

हार्दिक पांड्या से अलग हुईं नताशा
हार्दिक पांड्या ने तलाक की खबरों पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर ज्वॉइंट स्टेटमेंट पोस्ट किया था। 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। बेटे अगस्त्य का जिक्र करते हुए हार्दिक ने बताया है कि दोनों मिलकर बच्चे की देखभाल करेंगे।

hardik pandya

नताशा ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि हार्तिक पांड्या की एक्स पत्नी नताशा स्टेनकोविक का जन्म सर्बिया में हुआ था। उन्होंने कई फेमस ब्रांड्स की मॉडलिंग कर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई वीडियो एल्बम्स में भी काम किया है। साथ ही टीवी शोज से लेकर फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है।

टीवी एक्टर अली गोनी से नताशा का अफेयर
हालांकि नताशा स्टेनकोविक प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से पहले नताशा स्टेनकोविक को टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी से प्यार था। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे।

अली गोनी ने टीवी पर बयां किया था अपना प्यार
साल 2014 में अली गोनी और नताशा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि किसी खास वजह से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए नताशा और अली गोनी ने टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में भी हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं अली गोनी ने टीवी पर नताशा के लिए अपना प्यार बयां किया था।

नताशा और अली गोनी का ब्रेकअप
नताशा से ब्रेकअप के बाद अली गोनी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि नताशा से ब्रेकअप के बाद उनकी कैसी हालत हो गई थी। उस इंटरव्यू में अली गोनी ने कहा था- हर किसी को दिल टूटने जैसी बुरी चीज का सामना करना पड़ता है और मेरा भी दिल टूटा है।

'मुझसे कुछ अलग हो गया है और मैं तड़प रहा हूं'
अली गोनी ने आगे कहा था- कोई भी मेरे दर्द को नहीं समझ सकता, क्योंकि मैं हमेशा मुस्कुराता रहता हूं और दूसरों को पता नहीं चलने देता। लेकिन मुझे पेन हो रहा है। मुझे खुद इस बात का एहसास है। मुझसे कुछ अलग हो गया है और मैं तड़प रहा हूं।

'मैं नताशा से बहुत प्यार करता था'
उस वीडियो में अली गोनी ने कहा था- मैं अपने पैरेंट्स से दूर था और वो कभी नहीं चाहते थे कि उन्हें पता चले कि मैं किस हालत में था। ये मेरी गलती थी कि मैं नताशा से बहुत प्यार करता था और जब उसने मुझसे रिश्ता तोड़ लिया तो मैं टूट गया था।

अली गोनी ने कहा- हम दोनों काफी अलग थे
अली गोनी ने कहा था- मैं गलत रास्ते पर चलने लगा था। इन बातों को बताते हुए अली गोनी काफी इमोशनल हो गए थे। वह फूट फूटकर रोने लगे थे। उन्होंने बताया था- हम दोनों में काफी फर्क था। दोनों अलग अलग धर्म और कल्चर से जुड़े थे। इसीलिए दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद भी था। यही कारण है कि हम अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+