अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का क्लाइमेक्स सीन हुआ लीक, वीडियो देख क्यों भड़के फैंस?
Pushpa 2 Leaked: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। अब इस फिल्म का अगला पार्ट पुष्पा 2 भी जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म का क्लाइमेक्स वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया।
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 पहले इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दिया गया है। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज होने में काफी वक्त है। इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हो गया।

एक तरफ जहां फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसका क्लाइमेक्स सीन लीक हो गया। इस क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा सेट सीन शूट करने के लिए तैयार है। अगर ध्यान से देखा जाए तो एक शख्स है जो खून से लथपथ है वह केबल की तार से लटका हुआ है। हालांकि इस वीडियो में कहीं भी अल्लू अर्जुन नजर नहीं आए।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के होश उड़ गए। फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "भाईयों ये वीडियो जल्द से जल्द हटा दो।" अन्य यूजर ने लिखा, "भाई हमारी फिल्म खराब मत करो।" एक ने लिखा, 'फिल्म का क्लाइमेक्स सीन ही लीक कर दिया ये बहुत ही ज्यादा गलत हुआ।'
बता दें कि, फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया था। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म में हुए कुछ बदलाव की वजह से अब ये 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में 'अंगारों' से रिलीज किया था जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्लाइमेक्स सीन लीक होने के बाद क्या इसका असर फिल्म पर होगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications