महिला की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अल्लू अर्जुन की फिर बढ़ी मुश्किलें, लेटर ने खोली एक्टर की पोल
Allu Arjun in Trouble: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। एकबार फिर से अल्लू अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
अल्लू अर्जुन एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में गत 13 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई लेकिन अब इस मामले में अल्लू अर्जुन एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं।

थिएटर में हुए भगदड़ मामले में नया खुलासा
फिल्म 'पुष्पा 2' की पेड स्क्रीनिंग के दौरान अचानक ही मूवी के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में पहुंच गए थे। ऐसे में थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उन्हें और थिएटर प्रबंधन को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के इस खुलासे से मामला और ज्यादा पेचीदा हो रहा है।
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इस फिल्म का पेड प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान अल्लू अर्जुन भी थिएटर में पहुंचे थे। पहले इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी लेकिन अब पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने अल्लू अर्जुन को मुश्किल में डाल दिया है।
थिएटर प्रबंधन को पुलिस ने कही थी ऐसी बात
हैदराबाद पुलिस का कहना है कि थिएटर प्रबंधन को अल्लू अर्जुन और उनके साथ दूसरे स्टार्स को थिएटर में न बुलाने के लिए पहले ही चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने थिएटर प्रबंधन से अनुरोध किया था कि इलाके में भीड़-भाड़ के कारण इस तरह के कार्यक्रमों से बचा जाए, क्योंकि इससे भगदड़ के हालात पैदा हो सकते हैं।
मूवी के स्टार्स को न बुलाने की दी गई थी सलाह
पुलिस के अनुसार 4 और 5 दिसंबर 2024 को फिल्म देखने के लिए मूवी के स्टार्स को न बुलाने की सलाह दी गई थी, क्योंकि आसपास कई होटल और बिजनेस संस्थान थे, जिनकी वजह से एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ सकती थी।
लेटर के वायरल होते ही सामने आई सच्चाई
वहीं इस मामले में थिएटर प्रबंधन की तरफ से हैदराबाद पुलिस को एक लेटर भेजा गया था जिसमें उन्होंने साफ किया था कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फिल्म के दूसरे कलाकारों के आने की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। अब इस लेटर के वायरल होने के बाद पुलिस के द्वारा दी गई चेतावनी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है।
पुलिस की चेतावनियों को किया गया नजरअंदाज
पुलिस ने ये भी कहा था कि ऐसे आयोजनों में किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन थिएटर प्रबंधन ने फिर भी पुलिस की इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया। इस खुलासे ने अब मामला और मुश्किल बना दिया है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ आरोप अब और भी गंभीर हो गए हैं क्योंकि पुलिस ने पहले ही उन्हें और थिएटर प्रबंधन को इस तरह के जोखिम से बचने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications