थिएटर मे देखने के बाद अब ओटीटी में देखनी पड़ेगी अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2', मेकर्स ने निकाला तगड़ा जुगाड़

Pushpa 2 OTT Release: पु्ष्पा 2 ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया था। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं। अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर चार भाषाओं में रिलीज हुई है। इसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम शामिल है। कन्नड़ भाषा में भी इसे जल्द ही रिलीज होगी।

खास बात ये है कि मेकर्स फिल्म को रिलोडेड वर्जन रिलीज कर रहे हैं। इसका मतलब ये कि फिल्म में अब 23 मिनट एक्स्ट्रा जुड़े हैं। थिएटर में ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की थी। नेटफ्लिक्स पर 3 घंटे 35 मिनट के रन टाइम के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में जिन दर्शकों ने फिल्म थिएटर में देखी थी, वो अब इसे दोबारा भी देखेंगे।

Pushpa 2 OTT Release

अल्लू अर्जुन और रश्मिका फिल्म ने अबतक 1232.94 करोड़ रुपए की कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसका भारत में कलेक्शन 1469.3 रुपए पहुंच गया है। बात करें वर्ल्ड वाड कलेक्शन की तो ये आंकड़ा 1800 करोड़ रुपए है। वहीं, भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो इसने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में पैसा कमाया है। पुष्पा 2 ने हिंदी में 811.64 करोड़ रुपए, तेलुगु में 340.84 करोड़ रुपए, तमिल में 58.56 करोड़ रुपए, मलयालम में 14.15 करोड़ रुपए और कन्नड़ में 7.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की सबसे कम कमाई कन्नड़ में ही हुई है। भले ही अल्लू तेलुगु स्टार हों, लेकिन उनकी फिल्म ने उस बेल्ट में भी बहुत ज्यादा कमाई नहीं की है।

बता दें, फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। हालांकि पुष्पा और पुष्पा 2 में 4 साल लगे। अब मेकर्स पुष्पा 3 में भी जुटने वाले हैं। हालांकि कई इंटरव्यू में सुकुमार ने कहा है कि हम तीसरे पार्ट के लिए थोड़ा और समय लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बनने में 3-4 साल का समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+