'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन की बात सुन फूल जाएगा मुंह, बोले- 'मुझे नहीं पसंद बॉलीवुड'
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने धमाका मचा दिया। पिक्चर ने 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया। इसके साथ ही फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है। ग्लोबली ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हुई है। बीते दिन अल्लू अर्जुन ने फिल्म की सक्सेस पर एक इवेंट होस्ट किया।
इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े हुए लोगों और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा उन्होंने एक ऐसी चीज जिसे सुनकर बॉलीवुड वाले थोड़े परेशान हो जाएंगे। लेकिन अल्लू ने मांफी भी मांगी। क्या है पूरा मामला हम आपको बताते हैं।

इस इवेंट में अल्लू के साथ डायरेक्टर सुकुमार, प्रोड्यूसर्स और अन्य लोग भी शामिल हुए। उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को शुक्रिया कहा। अल्लू का कहना है कि कोरिग्राफर्स के साथ मैंने खूब काम किया है। लेकिन गणेश ऐसे कोरियोग्राफर हैं, जो डांस के साथ आपको एक्सप्रेशन भी सिखाते हैं। यहीं पर उन्होंने आगे कहा, 'बॉलीवुड कहना मुझे अच्छा नहीं लगता। ये शब्द ही मुझे पसंद नहीं है। मुझे हिंदी सिनेमा कहना ज्यादा अच्छा लगता है।'
अल्लू ने आगे बात करते हुए कहा, सुकुमार को मैं जितना शुक्रिया कहूं कम है। फिल्म का डायरेक्टर ऐसा आदमी होता है जो सारे क्रू के साथ मिलकर हिट बनाता है। म्यूजिक से लेकर लिरिक्स तक में डायरेक्टर का ही टेस्ट होता है। हर चीज के लिए मैं सुकुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं। फिल्म के फाइनल शूट के दिन मैंने रिलैक्स महसूस किया था। मुझे बहुत आश्चर्य लगा कि मैं सुकुमार और 500 मेंबर्स के साथ पांच साल तक शूटिंग करता रहा। इवेंट में अपनी स्पीच खत्म करने से पहले अल्लू ने कहा, अगर मैं किसी का नाम लेना भूल गया हूं, तो सभी माफ करिएगा। बता दें, अल्लू अर्जुन और सुकुमार अब पुष्पा 3 की तैयारी में जुटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications