Allu Arjun: 4 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से निकले अल्लू अर्जुन, अब कौन सी बात आई सामने?
Allu Arjun Stampede Case: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने जहां कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं, वहीं एक्टर की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में एक बार फिर से अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए पुलिस के पास जाना पड़ा है।
अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया समन जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद पुलिस ने गत 23 दिसंबर 2024 को अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया समन जारी किया था। इस समन में गत 4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में एक्टर को फिर से चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

अल्लू अर्जुन से की जा रही है पूछताछ
खबर है कि अल्लू अर्जुन को आज यानी 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। वहीं 4 घंटे की पूछताछ के बाद अभिनेता अपने घर वापस जा रहे हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज है और फिलहाल उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं इस समन के बाद अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद पुलिस के सामने हाजिरी दी थी।
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को किया था गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के रिलीज के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 को हुई पेड स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ से जुड़ी पूछताछ के लिए की थी। फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने के दिन यानी 5 दिसंबर 2024 को ही संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के मामले में केस दर्ज हो गया था।
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुई थी पत्थरबाजी
इस हादसे में जिस महिला की जान गई उसका बेटा अब भी कोमा में है। जिसके बाद कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की। हालांकि कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कहीं और शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा जुबली हिल्स स्थित अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के प्रवेश द्वार पर सफेद चादरें लगाई गई हैं ताकि अंदर कोई देख न सके।
क्या है संध्या थिएटर में हुआ भगदड़ का मामला?
संध्या थिएटर में हुए इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये घटना फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 की रात को हुई थी। गंभीर रूप से घायल शख्स में एक 8 साल का बच्चा भी है जो कि उस कि उस मृत महिला का छोटा बेटा है।
मृतक महिला के पति ने लगाया था आरोप
वहीं मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया था कि उन्हीं की लापरवाही की वजह से भगदड़ मची और उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए एक्टर को अरेस्ट कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमनात मिल गई। इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications