डेविड वार्नर का पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर डांस, वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके अल्लू अर्जुन

मुंबई, 22 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया के जानेमाने क्रिकेटर डेविड वार्नर अक्सर ही भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने साउथ की हिट फिल्म पुष्पा-द राइज के श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप्स किए हैं। डेविड ने श्रीवल्ली गाने पर डांस का वीडियो शेयर किया तो अल्लू अर्जुन भी इससे प्रभावित हुए बिना ना रह सके।

डेविड ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

डेविड ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

डेविड वार्नर का श्रीवल्ली गाने पर अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स को कॉपी करना सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस पर अल्लू अर्जुन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया है। अल्लू अर्जुन ने फायर इमोजी के जरिए डेविड के डांस की तारीफ की है। अल्लू अर्जुन के अलावा भारतीय क्रिकेटर खलील अहमद ने भी उनकी तारीफ की है। इसके अलावा डेविड की बीवी कैंडी ने भी इस पर कमेंट किया है।

डेविड अक्सर शेयर करते हैं ऐसे वीडियो

डेविड वार्नर अक्सर भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस स्टेप्स करते हैं। खासतौर से साउथ की फिल्मों के गाने वो कॉपी करते हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के डांस और वीडियो तो वो अक्सर ही कॉपी करते हैं। ये सोशल यूजर्स को खूब पसंद भी आते हैं।

जबरदस्त हिट हुई है पुष्पा

जबरदस्त हिट हुई है पुष्पा

पुष्पा: द राइज फिल्म और इसके गाने खूब हिट हो रहे हैं। ये फिल्म बीते साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा में रश्मिका मंदाना हीरोइन हैं। पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है क्योंकि सभी बड़े बजट की फिल्में जो जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान रिलीज होने वाली थीं, उनकी रिलीज कोविड -19 के चलते स्थगित कर दी गई है। बता दें कि ये फिल्म दो भाग में बनी है, इसका दूसरा पार्ट इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+