अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की रिलीज में बस 14 दिन, पर अबतक क्लाइमैक्स ही शूट नहीं हुआ; क्या फिर बदलेगी डेट?
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। बीते दिनों इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया। दर्शकों ने ट्रेलर को खूब पसंद भी किया। मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म का अभी तक क्लाइमैक्स ही नहीं शूट हुआ है।
बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, फिल्म पुष्पा 2 का अभी सात दिन का शूट बचा हुआ है। इसे समय से पूरा करने के लिए डायरेक्टर सुकुमार खूब कोशिश कर रहे हैं। पांच दिन में इसका क्लाइमैक्स शूट होना है और दो दिन में स्पेशल गाने भी शूट होंगे। फिल्म को एडिट भी सुकुमार ही कर रहे हैं।

अलग-अलग टीमें कर रही हैं काम
रिपोर्ट में आगे बतायाफिल्म समय पर बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए सुकुमार और मैत्री (फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी) ने इसके पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कई लोगों को बांट दी है। बैकग्राउंड स्कोर पर फिल्म की चार टीम काम कर रही हैं। वहीं, एडिटिंग और VFX का काम अगल कंपनी को दिया गया है। हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। oneeindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
प्लान पास होगा या फेल
koimoi की रिपोर्ट में बताया गया कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने टिकट की कीमत 500 रुपए रखी है। इन प्रदेशों में पहले टिकट की कीमत करीब 150 रुपए तक होती थी। ऐसे में दामों में अंधाधुंध बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मेकर्स का मानना है कि टिकट जितनी बिकेंगी उतना ही इसके कलेक्शन में असर दिखेगा। अब बस देखना ये है कि दर्शक इतनी महंगी टिकट खरीदते हैं या मेकर्स का दांव पलट देते हैं।
टिकट के दाम बढ़े
बता दे, बाहुबली फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली ने टिकट के दाम बढ़ाने की शुरूआत की थी। ये प्रयोग उन्होंने अपनी फिल्म RRR के समय की थी। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में RRR की टिकट की कीमत करीब 410 रुपए रखी थी। ख़ैर बात करें अल्लू अर्जुन की तो आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में उनकी हार्ड कोर फैन फॉलोइंग है। मेकर्स इसी को भुनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब देखना है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के दर्शक इन दामों को अपनाते हैं या नहीं। 'पुष्पा 2' को सुकुमार ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications