'पुष्पा 2' देखने गई महिला की मौत को लेकर अल्लू अर्जुन का बड़ा बयान, परिवार को देंगे इतना मुआवजा
Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है और अल्लू अर्जन के एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है।
संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में मची थी भगदड़
आपको बता दें कि गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मृत महिला के परिवार ने अर्ल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले पर अल्लू अर्जुन ने खुद अपना रिएक्शन दिया है। अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो शेयर कर मृत महिला के परिवार को सपोर्ट करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि इस घटना से उनका दिल बुरी तरह से टूट गया है।
39 वर्षीय रेवती ने गवाई अपनी जान
आपको बता दें कि 39 वर्षीय रेवती अपने पति और दोनों बच्चों के साथ संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने के लिए पहुंची थीं। अचानक ही वहां फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन भी पहुंच गए थे। एक्टर को देख फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और थिएटर में भगदड़ मच गई थी। कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए थे जबकि इस हादसे में रेवती की मौत हो गई थी। वहीं रेवती के छोटे बेटे की हालत अभी भी नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है।
अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत को लेकर कही ये बात
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने कहा है- मैं महिला के परिवार से पर्सनली मिलूंगा। इस मुश्किल घड़ी में महिला के परिवार वाले अकेले नहीं हैं। मैं उनके साथ खड़ा हूं। अल्लू अर्जुन ने ये भी कहा है कि उन लोगों के लिए उनसे जो कुछ भी हो पाएगा, वह करेंगे।
25 लाख रुपये का देंगे मुआवजा
अल्लू अर्जुन ने वीडियो में कहा है कि वह मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। साथ ही इलाज और दवाइयों का सारा खर्च भी उठाएंगे। जानकारी के अनुसार संध्या थिएटर में हुई घटना के बाद मृत महिला के परिजनों ने चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन को ठहराया जिम्मेदार
आपको बता दें कि मृत महिला के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने ईटाइम्स से बातचीत में अल्लू अर्जुन को उनकी पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि अगर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम बताकर थिएटर आते, तो न तो उनकी पत्नी की मौत होती और न ही बेटे की ऐसी हालत होती।












Click it and Unblock the Notifications