'पुष्पा 2' का दूसरा गाना 'पीलिंग्स' हुआ रिलीज, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की दिखी केमेस्ट्री

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द रूल' अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। फिल्म की 30 नवंबर से एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। इसमें भी फिल्म रिकॉर्ड कमाई करती हुई नजर आ रही है। मेकर्स इस फिल्म का गाना किसिक रिलीज कर चुके हैं। अब रिलीज के पहले फिल्म से दूसरा गाना 'पीलिंग्स' रिलीज़ कर दिया है।

इस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिख रही है। गाने में पुष्पराज और श्रीवल्ली अपनी शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों की परफॉर्मेंस खूब अच्छी दिख रही है। हालांकि गाना उतना ज्यादा एनर्जिटिक और इम्पैक्ट फुल नहीं लग रहा है। पुष्पा 1 में जिस तरह हिट गाने थे, दूसरे पार्ट में वैसे नहीं नजर आ रहे हैं। अभी तक जितनी भी गाने मेकर्स ने रिलीज किए हैं। उनमें से कोई भी गाना जुबान पर चढ़ने वाला नहीं लग रहा है।

allu arjun and rashmika starrer Pushpa 2 song Peelings OUT now

दिल्ली में टिकट के दाम सस्ते
बता दें, 'पुष्पा 2 द रूल' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में इतना ज्यादा क्रेज है लोग बहुत तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं। दिल्ली की अगर बात करें तो सबसे महंगा टिकट 1800 रुपए का मिल रहा है। लेकिन फिर भी लोग धड़ाधड़ फिल्म की टिकटें बुक कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी मल्टीप्लेक्स हैं जिनके टिकट अब तक नहीं बिके और बेहद कम दाम में टिकट उपलब्ध है। दिल्ली के डिलाईट सिनेमा, दरियागंज में फिल्म पुष्पा 2 की सस्ती टिकट मिल जाएगी। इस थिएटर में टिकट की कीमत 95 रुपए है। सेंटर स्टॉल का टिकट 110 रुपये, अपर स्टॉल का 160 रुपये और बालकनी का टिकट 230 रुपये में मिल जाएगा।

पुष्पा 2 का गाना पीलिंग्स


ऐसे में जो लोग भी दिल्ली में पुष्पा 2 देखने का प्लान बना रहे हैं वह तुरंत आज ही एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं। इसी तरह दिल्ली के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन लिबर्टी, करोल बाग है जिसमें 100 रुपए की टिकट मिल जाएगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म की टिकट लगातार बुक हो रही तो बिना देर करे आज ही सस्ती जगह टिकट बुक करें। ताकि 5 दिसंबर को पुष्पा 2 का पहला शो देख सकें। जो लोग दिल्ली रहते हैं उनके लिए हाउसफुल हो सकते हैं।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा अभिनीत है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+