Alka Yagnic को हुई ये गंभीर बीमारी, अचानक से हुआ कुछ ऐसा... सोनू सूद बोले- 'मुझे लग तो रहा था कि...'

अल्का याग्निक उन सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना जादू चलाया है। सिंगर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। मगर हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री की आन, बान और शान अल्का ने फैंस को कुछ ऐसा बताया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अल्का याग्निक को ये क्या हुआ...
अल्का याग्निक ने सोशल मीडिया के जरिये खुद को हुई एक रेयर बीमारी का खुलासा किया है। सिंगर ने बताया कि उन्हें अचानक क्या हुआ। अल्का याग्निक की इस बीमारी के बारे में सुनकर हर कोई शॉक में है और सोनू सूद से लेकर पूनम ढिल्लों तक... सेलेब्स उन्हें हिम्मत बांधने की सलाह दे रहे हैं। अल्का को अचानक क्या हुआ, चलिये जानते हैं।

Alka yagnik hearing loss

अल्का ने फैंस को किया शॉक
अल्का याग्निक ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें वायरल अटैक आने के बाद न्यूरो समस्या हो गई है। इसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता ही चली गई है। सिंगर ने आगे कहा कि कुछ हफ्ते पहले जब वे फ्लाइट से निकल रही थीं तो उन्हें अहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं। अल्का ने आगे कहा कि जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वायरल अटैक की वजह से रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस हो गया है।

अल्का ने आगे कहा कि वे काफी शॉक में हैं और इसे स्वीकार करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ये खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री का हर स्टार शॉक में है। हर किसी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि अल्का याग्निक को अचानक ये क्या हो गया।

क्या बोले सोनू सूद?
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अल्का याग्निक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि मुझे लग तो रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। मैं वापस आकर आपसे मिलने आऊंगा। भगवान आपको जल्दी ठीक करे। इला अरुण बोलीं कि ये सुनकर बहुत ज्यादा बुरा लगा। बेस्ट डॉक्टर्स से इलाज करवाकर आप ठीक हो जाओगी। हम आपकी स्वीट आवाज सुन पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+