11 साल की उम्र में ही रणबीर कपूर पर फिदा हो गई थीं आलिया, जानें कैसे शुरू हुई LOVE STORY
11 साल की उम्र में ही रणबीर कपूर पर फिदा हो गई थीं आलिया, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
नई दिल्ली, 11अप्रैल: बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर मैन रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर अपने प्रेमिका आलिया कपूर से 14 अप्रैल को शादी कर सदा के लिए अपना बनाने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभी तक एक भी मूवी साथ में नहीं की है लेकिन इनके बीच प्यार कैसे शुरू हुआ? आइए जानते हैं लव-स्टोरी.....

रणबीर से 11 साल छोटी हैं आलिया भट्ट
आलिया और रणबीर की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आपको जानकर ताज्जुब होगा रणबीर और आलिया की उम्र में 11 साल का अंतर है। अपनी प्यार को शादी के पवित्र बंधन तक पहुंचाने वाले रणबीर-आलिया ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आलिया रणबीर से 11 साल छोटी हैं इसलिए लोगों को लगता हैं कि आलिया पर पहले रणबीर दिल दें बैठे होंगे लेकिन सचचाई में ऐसा नहीं है।

11 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात
रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट पहली ही नजर में रणबीर कपूर को देखते ही अपना दिल हार गई थी। उस समय आलिया की उम्र महज 11 साल की थी तभी उनकी पहली मुलाकात रणबीर कपूर से हुई थी और रणबीर आलिया का पहला क्रश बन गए थे।

पहली ही नजर में दिल दे बैठी थी आलिया
फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के ऑडीशन के लिए गई थी इस फिल्म के रणबीर कपूर असिस्टेंट डॉयरेक्टर थे उन्हें देखते ही आलिया उन पर फ्लैट हो गई थीं।

पहली बार जब आलिया ने एक्सप्रेस की थी अपनी मोहब्बत
आलिया रणबीर कपूर को मन ही मन चाहने लगी थी इसके बाद 2012 में अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद 2014 में जब आलिया करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में इंटरव्यू दिया था तब करण ने उनसे पूछा था आलिया अपनी के स्वयंवर में आप किन तीन एक्टर को देखना चाहेंगी? इस प्रश्न के उत्तर में आलिया ने सबसे पहला नाम रणबीर कूपर का लिया था और उसके बाद सलमान खान और आदित्य रॉय कपूर को भी अपनी पसंद बताया था।

खुलेआम आलिया ने जब कहा था करना चाहती हूं रणबीर से इंटीमेट सीन्स
चैट शो कॉफ़ी विद करण में करण जौहर ने इसके बाद पूछा था आप फिल्म में इंटीमेट सीन्स किसके साथ करना पसंद करेंगी और शादी किससे करना चाहेंगी। आलिया ने फटाक से रणबीर कपूर का नाम लिया था। जिस पर करण जौहर ने उनकी खिंचाई भी की थी।

ऐसे शुरू हुई आलिया रणबीर की लव स्टोरी
आलिया मन में तो रणबीर को दिल दे बैठी थीं लेकिन उन्हें रणबीर से अपनी नजदीकियां बढ़ाने का मौका अयान मुखर्जी की वजह से मिला। अयान की फिल्म ने रणबीर के साथ आलिया को ब्रह्मास्त्र के लिए साइन किया। दोनों सेट पर मिलते रहे और आलिया और रणबीर का प्यार परवान चढ़ता गया। पहली बार 2018 में दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में ये दोनों लविंग कपल के जैसे पहुंचे तब इनके लव अफेयर का दुनिया को पता चला।

आलिया और रणबीर एक दूसरे का हाथ पकड़े साथ-साथ नजर
सोनम की शादी में आलिया और रणबीर एक दूसरे का हाथ पकड़े साथ-साथ नजर आए थे। इसके बाद आलिया आए दिन रणबीर ओर उनके परिवार के साथ नजर आने लगी। दोनों आए दिन छुट्टियों पर भी साथ-साथ नजर आते थे। रणबीर कपूर के पिता श्रृषि कपूर की मौत के समय भी आलिया पूरे समय अपनी होने वाली सास नीतू कपूर और प्रेमी रणबीर कपूर का मजबूत सहारा बनी रहीं।

जब रणबीर ने खुल्लम-खुल्ला किया था इजहार
2020 में रणबीर ने एक इंटरव्यू में आखिरकार ये स्वीकार कर लिया था कि गर्लफ्रेंड हैं और अगर कोरोना न आया होता तो वो उनसे शादी कर चुके होते। फिल्म ब्राह्मस्त के सेट पर शुरू हुई आलिया रणबीर की लव स्टोरी अब अंजाम पर पहुंचने जा रही है फाइनली 14 अप्रैल को दोनों सात फेरे लेकर सदा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। आलिया और रणबीर की शादी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन पर भी पहली बाद साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications