Alia Bhatt ने खत्म की 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग, गैल गैडोट संग शेयर की प्यारी सी तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी कर ली। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
मुंबई, 9 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लंदन में हैं। जहां वह अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही थीं। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने हॉर्ट ऑफ स्टोन के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उन्होंने सह कलाकार गैल गैडोट समेत पूरी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही एक्ट्रेस ने भारत वापस आने भी जानकारी दी।

आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हॉर्ट ऑफ स्टोन आपके पास मेरा पूरा दिल है। सुंदर गैल गैडोट...मेरे निर्देशक टॉम हार्पर @jamiedornam आज आपको याद किया और बेहतरीन अनुभव के लिए पूरी टीम को धन्यवाद। मुझे मिले प्यार और देखभाल के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी और मैं आप सभी के लिए फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकती। लेकिन अभी के लिए मैं घर आ रही हूं बेबी'।
को-स्टार संग ली सेल्फी
इन तस्वीरों में आलिया भट्ट गैल गैडोट के साथ समुद्र किनारे गले लगाकर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एक तस्वीर क्रू मेंबर्स के साथ पोज देती हुई साझा की है। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीर को शेयर किया है। आखिरी में उन्होंने तस्वीर कुर्सी की साझा की है जिसमें 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' लिखा हुआ है। आलिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
वहीं आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी डेब्यू प्रोडक्शन डार्लिंग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। जो कि 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications