'तौबा-तौबा मेरे कान खराब हो गए', बायकॉट की मुहिम के बीच गाना गाने पर आलिया ट्रोल, रणबीर थे साथ
नई दिल्ली: पिछले महीने रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' आई थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई। ऐसे में अब उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। दोनों लगातार इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टूर कर रहे, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बायकॉट की मुहिम भी चल रही है। जिस वजह से मेकर्स की टेंशन बढ़ गई। (वीडियो-नीचे)

प्रमोशन के लिए IIT पहुंचे
हाल ही में आईआईटी मुंबई में एक प्रमोशन इवेंट आयोजित किया गया। जिसमें आलिया और रणबीर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने फिल्म को लेकर ढेर सारी बातें कीं। वहीं प्रोग्राम के बीच में आलिया ने फिल्म का गाना 'केसरिया' गाया। जब वो गाना गा रही थीं, तो रणबीर उनको देखते रहे, लेकिन उनके आलोचकों ने इस गाने के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया।

लोगों ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया की आवाज को लेकर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि रहम कर दो बहन, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि तौबा-तौबा कान खराब कर दिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दीदी आप प्लीज गाना ना गाया करो। हालांकि बहुत से लोगों को आलिया की आवाज पसंद आई और उन्होंने कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार बरसाया।

कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके गाने 'केसरिया' ने तो पहले से ही धूम मचा रखी है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही कि फिल्म भी अच्छा बिजनेस करेगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म रणबीर और आलिया के लिए काफी खास है, क्योंकि शादी और प्रेग्नेंसी के बीच भी आलिया ने इस पर खूब काम किया।

क्यों हो रहा बायकॉट?
इस फिल्म के बायकॉट की कई वजहें हैं। पहला तो कई लोगों ने बॉलीवुड को पूरी तरह से बायकॉट कर रखा है, ऐसे में वो इस फिल्म को नहीं देखने की मुहिम चला रहे। दूसरी वजह है नेपोटिज्म। वहीं आलिया का एक पुराना वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा, जिसमें आलिया ने कहा था कि अगर आपको मेरी फिल्म ठीक नहीं लग रही तो मत देखिए। उसी के आधार पर अब लोग इस फिल्म के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications