आलिया भट्ट ने बताया कि कब करने वाली हैं शादी, फैंस के कहने पर दिखाई मोबाइल स्‍क्रीन पर लगी फोटो

नई दिल्‍ली, 13 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का लंबे समय से उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने की बात सामने आई थी लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं अब आलिया भट्ट से जब फैन ने पूछा कि वो आखिरकार शादी कब करने वाली है जिस पर आलिया ने जवाब दिया।

aliya

आलिया भट्ट ने अपने नए YouTube वीडियो के साथ अपने जीवन की एक झलक दी, जिसका शीर्षक था 'आलिया भट्ट के जीवन में एक दिन।' एक्‍ट्रेस ने अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। ब्रह्मास्त्र एक्‍ट्रेस ने अपनी शादी के सवालों के बारे में भी बताया और दर्शकों को रणबीर कपूर के साथ अपने प्‍यार का सबूत भी दिया।

हर दिन क्या प्रेरणा देता है

आलिया ने अपने वीडियो की शुरुआत में बताया कि उन्‍हें हर दिन क्या प्रेरणा देता है। आलिया ने बताया "मेरे अपने सपने खुद के लिए हैं, वे मुझे हर रोज कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरे जीवन में मेरे टीम, मेरे दोस्त, मेरा परिवार और प्रियजन मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

फैंस के कहने पर दिखाई मोबाइल स्‍क्रीन पर लगी फोटो

जब आलिया से एक फैन ने उन्हें कैमरे पर अपनी मोबाइल स्क्रीन दिखाने के लिए कहा तो फैन को खुश करने के लिए शरमाती हुए आलिया ने स्क्रीन कैमरे पर दिखाया। दर्शकों को स्क्रीन के वॉलपेपर में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर देखने को मिली।

ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं

वीडियो के अंत में आलिया ने अपने मन की बात कही कि वह निगेटिविट और ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं। आलिया ने कहा इनमें से किसी भी चीज़ को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि जिस तरह से आप सफलता को कभी अपने सिर पर और असफलता को अपने दिल पर नहीं लेते हैं, उसी तरह अपने सिर पर प्रशंसा और नकारात्मकता या आलोचना को अपने दिल से न लें।

आलिया भट्ट कब करने वाली हैं शादी

एक्‍ट्रेस ने अपने फैंस का वीडियो में अलविदा कहने से पहले अपनी शादी के बारे में भी बता की। आलिया ने कहा कि उसे केवल एक चीज़ के बारे में लाखों प्रश्न मिले। "आप में से बहुतों ने यह एक सवाल पूछा है ... मेरी शादी कब हो रही है?" आलिया ने बिना कोई निश्चित जवाब दिए ही अपने कंधे उचका दिए। फैंस के इस जवाब से आलिया ने फिर एक बार चुप्‍पी साध ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+