आलिया भट्ट ने जयदीप अहलावत को दी थी फोन नंबर ब्‍लॉक करने की धमकी, आखिर क्या हुआ था दोनों के बीच

Alia Bhatt and Jaideep Ahlawat: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले शानदार एक्टर जयदीप अहलावत ने अपने बारे में कई राज खोले हैं। उन्होंने कहा है कि वह अक्सर खुद को स्क्रीन पर नहीं देख पाते हैं क्योंकि वह अपनी ही परफॉर्मेंस से मायूस हो जाते हैं। वह अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म 'राजी' देखने के लिए तो मूवी की डायरेक्टर मेघना गुलजार और लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दोनों ने मिलकर उन्हें धमकी तक दी थी।

'राजी' को लेकर जयदीप अहलावत का खुलासा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाने जान' में जयदीप अहलावत बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में विजय वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक्टर सौरव सचदेवा भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। को-एक्टर सौरव सचदेवा से बातचीत में जयदीप अहलावत ने फिल्म 'राजी' को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।

Alia Bhatt

जयदीप अहलावत ने कहा- मुझे बुरे सपने आने लगे थे
जयदीप अहलावत ने कहा कि पहली बार उन्हें काम की वजह से घबराहट महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा- काम का असर हर किसी की जिंदगी पर पड़ता है। ये एक आम बात है। लेकिन मेरे साथ ऐसा हुआ कि जब मैं फिल्म 'राजी' कर रहा था तो पहली बार मुझे काम की वजह से बुरे सपने आने लगे थे। मैं उस समय जासूसी की दुनिया में बहुत बुरी तरह से फंस गया था। मैंने स्पाई जैसे विषय पर काफी कुछ पढ़ लिया था जिससे मैं डरने लगा था। अपने जीवन में पहली बार मैं रात को चौंककर उठने लगा था। मैं देखता था लोग बंदूकों और बमों से डरकर भाग रहे हैं।

जयदीप अहलावत को आलिया भट्ट ने दी थी धमकी
जयदीप अहलावत ने कहा- मैंने अपनी 80 प्रतिशत फिल्में और वेब सीरीज अभी तक नहीं देखी हैं। मैंने फिल्म 'राजी' इसलिए देखी क्योंकि मूवी की डायरेक्टर मेघना गुलजार और लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुझे धमकी दी थी कि वो मेरा नंबर ब्लॉक कर देंगी। तब जाकर मैंने कई दिनों बाद फिल्म 'राजी' देखी थी। जयदीप ने बताया कि इस फिल्म का फाइन शेड्यूल पटियाला में हो रहा था। मैं दूसरे काम में भी बिजी था इसलिए मेरे पास टाइम कम था। मुझे कुछ क्लोज शॉट्स देने थे। ऐसे में डायरेक्टर मेघना गुलजार मेरे शॉट्स नहीं देख पाई थीं।
मुझे कहा गया था कि तीन अलग-अलग टेक देने हैं। ऐसे में मेरे ऊपर एक अलग लेवल का प्रेशर था।

फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई
11 मई 2018 को रिलीज हुई फिल्म 'राजी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसे फिल्म क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं भारत में ही इस फिल्म ने 158 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, जयदीप अहलावत और विक्की कौशल ने अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+