आलिया भट्ट ने अपनी शादी में तोड़ी एक और रस्म, इस खास वजह से नहीं पहना चूड़ा
मुंबई, 16 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। अब उनकी शादी की रस्मों को लेकर एक के बाद एक जानकारियां और तस्वीरें सामने आ रही है। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 13 अप्रैल को शुरू हुए और अगले ही दिन 14 अप्रैल को शादी भी हो गई। इन दो दिनों में ही हल्दी, मेहंदी, संगीत, सगाई जैसी रस्में हुईं। लेकिन इस दौरान एक रस्म को छोड़ दिया गया है।

Alia Bhatt ने नहीं निभाई 'चूड़ा' पहनने की रस्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , आलिया ने ट्रेडिशनल 'चूड़ा' की रस्म नहीं निभाई। पंजाबी वेडिंग में चूड़ा सेरेमनी काफी अहम मानी जाती है पर आलिया की शादी में चूड़ा सेरेमनी नहीं की गई। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि, चूड़ा सेरेमनी में दुल्हन को कम से कम 40 दिनों तक चूड़ा पहनकर रहना होता है और एक्ट्रेस जल्द ही अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जिसकी वजह से वह 40 दिनों तक चूड़ा नहीं पहन पातीं इस वजह से ये रस्म नहीं की गई।

रणबीर को सासू ने दी 2.5 करोड़ की घड़ी
वहीं रणबीर कपूर को उनकी सासू मां सोनी राजदान ने अपने दामाद को स्पेशल गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने नए नवेले दामाद को 2.5 करोड़ की घड़ी गिफ्ट की। इसके साथ ही आलिया ने भी मेहमानों को कश्मीरी शॉल दिए, जिसे देखकर सभी खुश हो गए थे। वहीं, जूता चुराई की रस्म भी बहुत मजेदार रही। सालियों ने 11.5 करोड़ रुपये की डिमांड की, लेकिन उन्हें सिर्फ 1 लाख रुपये का ही लिफाफा मिला।

आज शाम आलिया रणबीर होस्ट करने वाले हैं पार्टी
गौरतलब है कि मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई। शादी कपूर परिवार के घर वास्तु में बेहद सादगी भरे ढंग से हुई। वहीं न्यूलीवेड कपल अपने घर 'वास्तु' में आज एक पार्टी होस्ट करने वाले हैं, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे। ये पार्टी आज यानी 16 अप्रैल की शाम को होगी। ये भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद रणबीर और आलिया हनीमून पर नहीं जाएंगे। वो अपने काम पर लौट आएंगे।

शादी में इस डिजाइन के आउटफिट में दिखे था कपल
शादी के दौरान रणबीर और आलिया ने सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट पहने। दुल्हन बनीं आलिया भट्ट जहां हैंडवुवन आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं दूल्हे राजा रणबीर कपूर ने भी आलिया से मैच करती हुई आइवरी शेरवानी पहनी। सिंपल लुक में भी आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ट्रेडिशनल लहंगे की जगह साड़ी पहनी। बताया जा रहा कि आलिया में अपनी शादी में मेकअप नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications