आलिया भट्ट ने मां और सासू मां को इस खास अंदाज में दी मदर्स डे की बधाई

आलिया भट्ट ने मां और सासू मां को इस खास अंदाज में दी मदर्स डे की बधाई

मुंबई, 08 मई: बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के चर्चा में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर की शादी में कपल की मां सोनी राजदान और नीतू कपूर को भी बहुत एक्साइटेड देखा गया था। आज मदर्स डे रविवार 08 मई के खास मौक पर आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान और सासू मां नीतू कपूर को खास अंदाज में इस दिन की बधाई दी है। आलिया ने मॉम सोनी राजदान और रणबीर की मॉम नीतू कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की। ये तस्वीर आलिया ने 16 अप्रैल 2022 को खींची थी, जिस दिन उनकी वेडिंग रिसेप्शन थी।

तस्वीर शेयर कर आलिया ने जीत लिया सबका दिल

तस्वीर शेयर कर आलिया ने जीत लिया सबका दिल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी की और 16 अप्रैल की रात को इस जोड़े वेडिंग रिसेप्शन दी थी। हालांकि लिया ने अभी तक इस अवसर से एक आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की थी, मदर्स डे पर, उन्होंने अपनी माँ सोनी राजदान और सास नीतू कपूर को अपनी शादी के रिसेप्शन से एक तस्वीर पोस्ट और हैप्पी मदर्स डे लिखा। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आलिया ने कहा- मेरी खूबसूरत खूबसूरत मां हैप्पी मदर्स डे

आलिया ने कहा- मेरी खूबसूरत खूबसूरत मां हैप्पी मदर्स डे

सिल्वर ड्रेस में आलिया एक बेबी डॉल की तरह दिख रही हैं। वहीं सोनी और नीतू रेट्रो डीवाज से कम नहीं लग रहे थे। रिद्धिमा कपूर साहनी के पति भरत साहनी भी इस फोटो में हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'मेरी खूबसूरत खूबसूरत मां हैप्पी मदर्स डे- ऑल डे एवरीडे!।"

आलिया की पोस्ट पर सोनी, नीतू ने बरसाया प्यार

आलिया की पोस्ट पर सोनी, नीतू ने बरसाया प्यार

सोनी राजदान और नीतू कपूर दोनों ने आलिया भट्ट की मदर्स डे की बधाई वाली पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनी ने लिखा, "हैप्पी टू बी योर मॉम टू लव यू", नीतू ने पोस्ट किया, "लव यू आला"। करिश्मा कपूर ने भी आलिया की पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+