'आलिया भट्ट का बच्‍चा करीना के बेटे तैमूर को देगा कड़ी टक्कर', इस एक्ट्रेस ने दी खान फैमिली को चुनौती

'आलिया भट्ट का बच्‍चा करीना के बेटे तैमूर को देगा कड़ी टक्कर', इस एक्ट्रेस ने दी खान फैमिली को चुनौती

मुंबई, 01 जुलाई: आलिया भट्ट ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी कि वो प्रेगनेंट हैं और जल्‍द मां बनने वाली हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकार कर कई बॉलीवुड हस्तियों ने वुड बी पापा मंमी रणबीर आलिया को बधाई दी। वहीं अब फिल्‍म जगत की एक एक्‍ट्रेस ने आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी की बधाई देते हुए सीधे सैफ अली खान फैमिली को चैलेंज कर दिया है।

इस एक्‍ट्रेस ने दिया है खान फैमिली को चैलेंज

इस एक्‍ट्रेस ने दिया है खान फैमिली को चैलेंज

बता दें करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान बॉलीवुड हस्तियों के बच्‍चों में बेहद खूबसूरत है, और हमेशा लाइम लाइट में रहता है। जिसे अब बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत ने नया चैलेंज दे दिया है।

राखी ने बताया कि आलिया का बच्‍चा उन्‍हें क्‍या बुलाएगा

राखी ने बताया कि आलिया का बच्‍चा उन्‍हें क्‍या बुलाएगा

दरअसल राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। राखी सावंत ने कहा मैं और आलिया एक ही इंडस्ट्री से हैं। आलिया मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आप सभी ने देखा होगा। वह मुझे पसंद करती है। जब हम मिलते हैं तो हम हमेशा बात करते हैं। उसका बच्चा मुझे 'मासी' कह सकता है। आजकल हर कोई 'बेबी-बेबी' कर रहा है अपने लेटेस्‍ट ब्वॉयफ्रेंड को आगे करते हुए उसने कहा यह मेरा बच्चा है।

 आलिया का बच्चा तैमूर को कड़ी टक्‍कर देगा

आलिया का बच्चा तैमूर को कड़ी टक्‍कर देगा

राखी से जब आलिया की प्रेग्नेंसी पर बात की गई तो उन्‍होंने कहा आलिया का बच्चा एक बहुत सुंदर बच्‍चा होगा। तैमूर भी बहुत सुंदर है। अब आलिया का बच्चा तैमूर को कड़ी टक्‍कर देगा। लेकिन एक बार मेरा बच्चा पैदा हो जाएगा तो ये तीनों ये प्रतिस्‍पर्धा करेंगे। राखी का मतलब था कि आलिया का होने वाला बच्‍चा इतना सुंदर होगा कि वो तैमूर को कड़ी टक्‍कर देगा।

आलिया रणबीर ने इस अंदाज में दी थी खुशखबरी

आलिया रणबीर ने इस अंदाज में दी थी खुशखबरी

बता दें पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड एक्‍ट्र आलिया ने अपने सोनोग्राफी सत्र से अपनी और रणबीर की एक तस्वीर साझा करके इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेंगनेंसी का ऐलान किया। जिसका कैप्शन दिया हमारा बच्चा ..... जल्द ही आ रहा है।" फोटो में खुश आलिया सोनोग्राफी मॉनिटर की तरफ देखती नजर आ रही हैं और उनकी ओर पीठ किए हुए बच्‍चे के होने वाले पिता रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।

राखी को मिल चुका है नया लवर

राखी को मिल चुका है नया लवर

बता दें राखी सावंत की बड़ी ही नाटकीय ढ़ग की शादी पहले रितेश सिंह से हुई थी और इस साल की शुरुआत में दोनों का तलाक हो गया था।राखी सावंत ने मई में अपने बॉयफ्रेंड आदिल को अपने फैंस से मिलवाया था। उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और अपने नए प्रेमी के साथ बिग बॉस के अगले सीजन में प्रवेश करने की योजना का खुलासा किया। वीडियो में आदिल भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+