आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर की 'शमशेरा' का रिव्यू, जानिए एक्ट्रेस ने दिए कितने स्टार्स?

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज हो चुका है। अब इस फिल्म को देखने के बाद एक्टर की पत्नी आलिया भट्ट ने फिल्म का रिव्यू दिया है।

मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है। वह आखिरी बार फिल्म संजू में नजर आए थे। अब 4 साल के इंतजार के बाद 22 जुलाई को उनकी फिल्म शमशेरा रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अब उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म का रिव्यू किया है।

आलिया भट्ट को कैसी लगी शमशेरा?

आलिया भट्ट को कैसी लगी शमशेरा?

बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा एक दूसरे पर लुटाते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करने से भी पीछे नहीं हटते। जब भी रणबीर कपूर की फिल्म रिलीज होती है तो आलिया भट्ट अक्सर उनके काम की तारीफ करते हुए नजर आती हैं। लेकिन क्या इस बार उन्हें रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा पसंद आई? चलिए जानते हैं आलिया भट्ट का फिल्म रिव्यू

आलिया भट्ट का रिव्यू

आलिया भट्ट का रिव्यू

रणबीर कपूर ने बताया कि, 'आलिया भट्ट ने फिल्म देखी और उन्हें बहुत पसंद भी आई। ये मेरी लाइफ में बहुत बड़ा टिक मार्क है। अच्छा है घर पर बीवी खुश, तो मैं खुश हूं। शमशेरा के प्रचार के दौरान रणबीर ने आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि, उन्होंने डार्लिंग्स देखी है। बहुत कमाल की फिल्म है, जैसा आप सब लोग उम्मीद करते हैं आलिया से उसी लेवल पर है. उसी मुकाम पर है. आप सब देखना'।

शमशेरा की कैसी रही ओपनिंग?

शमशेरा की कैसी रही ओपनिंग?

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के लिए 16 जुलाई से ही एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। हालांकि 22 जुलाई को फिल्म रिलीज होने के बाद ओपनिंग डे पर काफी कम टिकट बुकिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 10.65 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि, रणबीर कपूर के लॉग टाइम कमबैक से फिल्म को आने वाले दिनों में काफी फायदा हो सकता है।

फैंस को पसंद आया रणबीर कपूर का कमबैक?

फैंस को पसंद आया रणबीर कपूर का कमबैक?

फिल्म शमशेरा में एक तरफ रणबीर कपूर खमेरा के सरदार शमशेरा का रोल अदा किया है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त शुद्ध सिंह के रोल में नजर आये। इस फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आए और उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की भी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि, फिल्म शमशेरा के बाद रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि, रणबीर 4 साल की वापसी के बाद अपनी आने वाली फिल्मों में कमाल कर पाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+