बेटी राहा के साथ भारत में ये करने से डरती हैं Alia Bhatt, बोलीं-'विदेश में नहीं होती परेशानी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी बेटी राहा को लेकर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक चीज है जो वह अपनी बेटी के साथ भारत में नहीं लेकिन विदेश में कर सकती हैं।

Alia Bhatt Daughter Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन मां भी हैं। 6 नवंबर 2022 को उन्होंने अपने बेटी राहा को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अब तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी रिक्वेस्ट की है कि उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक ना करें। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपनी बेटी के साथ मुंबई की सड़कों पर बेहद कम स्पॉट होते हैं।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि एक चीज वह अपनी बेटी राहा के साथ भारत में नहीं कर सकती लेकिन विदेश में बड़ी आसानी से करती हैं। 'इन स्टाइल ऑस्ट्रेलिया' के साथ बातचीत कर आलिया भट्ट ने कहा कि वह राहा के साथ विदेश में घूमना, शॉपिंग करना और पार्क में टाइम स्पेंड बड़ी आसानी से कर सकती हैं। लेकिन यह चीज भारत में नहीं हो सकती।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने इसकी वजह बताते हुए कहा, "हम ये सब भारत में नहीं कर सकते हैं। हम राहा को इस तरह बाहर नहीं ले जा सकते हैं। ये हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आसपास घूमना और उसे प्यार से सोते हुए देखना, उसे कैफे और शॉपिंग पर ले जाना, ये वो चीज़ें हैं जो मुझे खुशी देती हैं।''

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में सैर के लिए ले गए थे। पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। हालाँकि, तस्वीरों में राहा का चेहरा नहीं दिखाया गया था। इस जोड़े ने फोटोग्राफरों से राहा के चेहरे को इमोजी से ढकने के लिए रिक्वेस्ट की है। कपल फिलहाल राहा को किसी भी लाइमलाइट से दूर रखना चाहता है।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे। अब इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। जिसमें कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+