'पापा और रणबीर को लगता है कि मैं एलियन हूं, क्योंकि...', आलिया ने चैट शो में किया पर्सनल बातों का खुलासा

मुंबई, 08 फरवरी। आलिया भट्ट ने अपने जबरदस्त अभिनय की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरत लुक्स की वजह से वह बड़े पर्दे पर हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई है जिसमे आलिया के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में जिस तरह से आलिया भट्ट ने शानदार अभिनय किया है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है,फिल्म को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

दूसरे ग्रह की प्राणी

दूसरे ग्रह की प्राणी

आलिया भट्ट आजकर अपने ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ रिश्तों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दोनों के बीच प्यार को अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। बता दें कि आलिया भट्ट महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा था कि मैं और रणबीर ये बात करते हैं कि आलिया दूसरे ग्रह की प्राणी दिखती हैं। यही नहीं खुद आलिया भी यह कह चुकी हैं कि मेरे पिता और रणबीर मुझे आलिया नहीं एलियन मानते हैं।

महेश भट्ट को लगता है कुछ रहस्यमयी है आलिया में

महेश भट्ट को लगता है कुछ रहस्यमयी है आलिया में

एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कहा था, मैं और रणबीर अक्सर यब बात कररते हैं, आलिया के भीतर कुछ अलग है, जोकि हमेशा रहस्यमयी रहेगा। इस चिड़िया को पिंजड़े में डालने की जरूरत नहीं है ना ही इसे किसी परिभाषा में बांधने की कोशिश करनी चाहिए। एकदिन वह हमारे लिए पैदा हुई और आज भी एक पहले बनी हुई है। वहीं आलिया का कहना है कि मेरे पिता और रणबीर दोनों ही मेरे बारे एक जैसा सोचते हैं।

तस्वीर देख बोलें- आखिर क्या हो तुम

तस्वीर देख बोलें- आखिर क्या हो तुम

आलिया ने कहा कि यह अजीब सी बात है, रणबीर तो हमेशा मुझसे यह कहता रहता है। यह पहली बार है जब मैंने अपने पापा से यह कहते हुए सुना है। उन्होंने मुझसे कहा तुम मेरे लिए अजनबी जैसी हो, काफी अजीब इंसान। वह अक्सर यह कहते रहते हैं तुम एक एलियन हो। आखिर तुम हो क्या, एक एलियन। आलिया ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा नहीं पूछता हूं। मुझे यह काफी क्यूट लगता है, तो मैं सिर्फ शर्माती हूं यह सुनकर।

ये कैसी आंखे हैं

ये कैसी आंखे हैं

वहीं जब रणबीर को लेकर आलिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब रणबीर मेरी बचपन की तस्वीर देखते हैं तो वह कहते हैं अपनी आंखे देखो,तुम एलियन लगती हो। ये है क्या, ये कैसी आंखे हैं। आलिया कहती हैं कि इससे साफ है कि रणबीर मेरी तस्वीरों में वही देख रहे हैं जो मेरे पापा देखते हैं। दोनों के बीच यह खास तरह का बॉन्ड है। आलिया को जब रणबीर एलियन कहते हैं तो उन्हें यह काफी अच्छा भी लगता है।

जल्द साथ आएंगे नजर

जल्द साथ आएंगे नजर

बता दें कि आलिया और रणबीर पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक दूसरे से शादी की योजना बना रहे हैं। दोनों ही अपने लिए एक नया घर बना रहे हैं जहां दोनों शादी के बाद शिफ्ट हो सके। दोनों ही पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म को इस साल 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बहरहाल आलिया के फैंस को इंतजार है कि आखिर कब वह रणबीर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+