ब्रह्मास्त्र के बायकॉट ट्रेंड पर आलिया भट्ट का रिएक्शन, कहा- कुछ नेगेटिव नहीं है, फिल्म अच्छी चलेगी

नई दिल्ली, सितंबर 07। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए करीब डेढ़ लाख से उपर एडवांस बुकिंग हो चुकी है, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले बायकॉट जबरदस्त ट्रेंड हो रहा है। पिछले कई दिनों से ही ब्रह्मास्त्र फिल्म का विरोध जगह-जगह किया जा रहा है और फिल्म का बहिष्कार किए जाने का आह्वान किया जा रहा है। हालांकि फिल्म के कलाकारों को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

बायकॉट पर क्या बोलीं आलिया भट्ट?

बायकॉट पर क्या बोलीं आलिया भट्ट?

फिल्म के बायकॉट की खबरों के बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बुधवार को आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई थीं। इस दौरान उनसे फिल्म के बायकॉट को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि फिल्म के माहौल को लेकर कुछ भी नेगेटिव नहीं है, सब पॉजिटिव है। आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्म की रिलीज के लिए इस वक्त एक अच्छा माहौल है। अभी हमें स्वस्थ और सुरक्षित रहने की जरूरत है।

ब्रह्मास्त्र से है बॉलीवुड को उम्मीदें

ब्रह्मास्त्र से है बॉलीवुड को उम्मीदें

आपको बता दें कि पिछले 2 साल से बॉलीवुड की फिल्में एक-एक कर फ्लॉप हो रही हैं और पिछले कुछ महीनों के अंदर तो कई बड़े कलाकारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। ऐसे में ब्रह्मास्त्र से न सिर्फ आलिया और रणबीर को काफी उम्मीदें हैं बल्कि पूरी इंडस्ट्री की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म शमशेरा भी जबरदस्त फ्लॉप हुई थी, इसलिए रणबीर के लिए भी इस फिल्म पर काफी कुछ निर्भर है।

300 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म ब्रह्मास्त्र

300 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म ब्रह्मास्त्र

9 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। फिल्म को रिलीज से पहले ही बायकॉट का सामना करना पड़ गया है, लेकिन आलिया भट्ट बायकॉट ट्रेंड को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। यह फिल्म अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में 3डी स्क्रीन में रिलीज होगी। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ से भी अधिक के बजट पर बनी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+