रणबीर-आलिया की शादी से खुश संजय दत्त ने दी सलाह- रणबीर जल्दी....कपल सुनकर हो जाएं शर्म से लाल
रणबीर-आलिया की शादी से खुश संजय दत्त ने दे दी ऐसी सलाह, सुनकर कपल हो जाएं शर्म से लाल
नई दिल्ली, 12 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में महीनों की अटकलों के बाद, दोनों आखिरकार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी का लंबे समय ना केवल उनके फैंस इंतजार कर रहे थे बल्कि आलिया और रणबीर के परिवार और दोस्त भी जल्द से जल्द इस खूबसूरत जोड़े को शादी के बंधन में देखना चाहता था । शादी की तैयारियों के बीच सीनियर एक्टर संजय दत्त ने रणबीर और आलिया को ऐसी सलाह दे दी है जिसे सुनकर दोनों शरमा जाएं।

संजू बाबा ने शादी के बाद के लिए दी सलाह
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर हर कोई एक्सटाइटेड हैं वहीं संजय दत्त ने रणबीर कपूर और आलिया को शादी के तुरंत बाद के लिए ऐसी सलाह दे दी है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है । रणबीर ने संजय की बायोपिक संजू में संजय की भूमिका निभाई थी। आलिया सड़क 2 में संजय की को-स्टार भी थीं।

संजय दत्त बोले- रणबीर को जल्द कर लेना चाहिए ये काम
अब आलिया और रणबीर की शादी की खबरों पर खुशी व्यक्त करते हुए, संजय ने उन दोनों के लिए एक सलाह भी साझा की है। संजय दत्त ने कहा रणबीर और आलिया को जल्द ही बच्चे पैदा कर लेने चाहिए।

संंजू बाबा बोले- रणबीर बच्चें भी जल्दी पैदा करो
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के प्रचार के दौरान जब संजय दत्त से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर वह शादी कर रहा है, तो मैं उसके लिए वास्तव में खुश हूं। आलिया सचमुच पैदा हुई और मेरे सामने पली-बढ़ी। शादी एक प्रतिबद्धता है जो वे एक दूसरे के लिए कर रहे हैं और उन्हें उसी पर टिके रहना है, एक-दूसरे का हाथ पकड़ना है और सुख, शांति और वैभव में आगे बढ़ना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा रणबीर बच्चें भी जल्दी पैदा करो, रणबीर, और खुश रहो!

संजय दत्त ने खुशहाल जीवन के लिए रणबीर आलिया को दिए ये टिप्स
जोड़े को सलाह देते हुए संजय दत्त ने कहा यह दोनों तरफ से समझौता करने की बात है। उन्हें किसी स्थिति का आंकलन करना चाहिए और यदि कोई समस्या है तो उसी पृष्ठ पर रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, "सड़क में हर मोड़ के साथ, उन्हें यह याद रखना होगा कि उन्होंने एक-दूसरे के प्रति जो प्रतिबद्धता जताई है, वह बहुत महत्वपूर्ण है और यही आगे बढ़ते रहने की कुंजी है।"

रणबीर ने बताया था कैसे व्यक्ति प्यार में पड़ने लगता है
बता दें रणबीर और आलिया एक दूसरे के करीब आए जब उन्होंने लगभग 2018 में अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र पर एक साथ काम करना शुरू किया। रणबीर ने एक बार इस बारे में राज खोला था कि कैसे एक व्यक्ति के प्यार में पड़ने लगता है। उन्होंने कहा था कि प्यार पानी का स्वाद भी 'शर्बत' जैसा बना देता है।












Click it and Unblock the Notifications