रणबीर-आलिया की शादी टली, जानिए अब कब लेंगे दोनों सात फेरे
मुंबई, 12 अप्रैल: फिल्म एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की इन दिनों बहुत चर्चा है। ना सिर्फ दोनों के फैंस बल्कि फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले लोग भी इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों इसी हफ्ते, 13-17 अप्रैल के बीच शादी करने जा रहे थे। अब सामने आया है कि कपल ने कुछ दिन के लिए शादी को स्थगित करने का फैसला किया है।
Recommended Video

आलिया के भाई ने बताई वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के भाई राहुल भट्ट ने कहा है कि उनकी बहन 13 अप्रैल या 14 अप्रैल को शादी नहीं करने जा रही हैं। शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी वजह शादी की तारीखें मीडिया में लीक हो जाने को बताय गया है। जिससे दोनों परिवार सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे और तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

इसी महीने हो सकती है शादी
आलिया और रणबीर के परिवार ने इशारा किया है कि शादी को ज्यादा नहीं टाला गया है। 20 अप्रैल के आसपास शादी हो सकती है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने तो मीडिया के सामने शादी की तारीख की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि शादी कब है। आशा करती हूं कि यह बहुत जल्द हो।

शादी टली तो शूटिंग में बिजी हो गई हैं आलिया
शादी के टल जाने की खबरों को इस बात से भी ताकत मिली हैं क्योंकि आलिया भट्ट अपने अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर लौट आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शादी के आगे बढ़ जाने के बाद आलिया शूटिंग पर लौटी हैं।

शादी में होंगे सिर्फ परिवार के लोग
रणबीर-आलिया अपनी शादी में बहुत कम लोगों को बुला रहे हैं। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने साझा किया कि शादी में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे और इसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य होंगे। जानकारी के मुताबिक, आलिया-रणबीर की शादी आरके हाउस में होगी, जो मुंबई के चेंबूर में है।












Click it and Unblock the Notifications