Alia Bhatt नहीं बनेंगी रामायण में 'मां सीता', एक्ट्रेस ने इस वजह से फिल्म को मारी लात

Alia Bhatt Ramayan Sita Role: फिल्म आदिपुरुष के बाद से लगातार फिल्म रामायण को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थी। नितेश तिवारी की इस फिल्म आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मां सीता और भगवान राम का रोल मिला था। वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार के लिए नाम सामने आया था। लेकिन अब इस फिल्म में रणबीर और आलिया साथ नजर नहीं आएँगे।

आलिया भट्ट ने रामायण से किया किनारा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म रामायण से आलिया भट्ट ने किनारा कर लिया है। आलिया भट्ट के फिल्म का हिस्सा ना बनने की वजह उनकी डेट शेड्यूल बताई जा रही है। दरअसल, एक्ट्रेस के पास इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं और रामायण की शूटिंग के लिए मेकर्स को अभी काफी वक्त लग सकता है। ऐसे में आलिया और प्रोजेक्ट्स के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। इसलिए उन्होंने खुद ही इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया।

Alia Bhatt

यश बनेंगे रावण?
नितेश तिवारी की फिल्म में रामायण में सुपरस्टार यश से रावण के रोल के लिए बात की गई। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दरअसल, यश इस वक्त अपनी और फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं इसलिए वह इस पर जवाब देने से बच रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म से अलग होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी।

फिल्म की शूटिंग में लगेगा वक्त
सूत्रों ने ये भी बताया कि, फिल्म 'रामायण बन रही है, लेकिन इसमें कुछ और समय लग सकता है। क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म है और मेकर्स इसकी हर बारिकी पर काम कर रहे हैं। क्योंकि वे इसे स्क्रीन पर सही ढंग से पेश करना चाहते हैं। फिलहाल मेकर्स रामायण की कास्ट को तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं। खैर अब देखना होगा कि आलिया भट्ट के पीछे हटने के बाद क्या रणबीर कपूर भी इससे पल्ला झाड़ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+