प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के बाद Alia Bhatt ने लंदन में इन बॉलीवुड सितारों के साथ की मस्ती, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ लंदन में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई, 29 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। जिसकी घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए की। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं प्रेगनेंसी की घोषणा के तुरंत बाद आलिया भट्ट लंदन में मस्ती करती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल हुई आलिया की ये फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में प्रेंगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद से फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। आलिया ने अपने प्रेगनेंट होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद प्रेगनेंट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी लंदन में एन्जॉय करती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। जिसमें आलिया करण जौहर और फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। आलिया की इस तस्वीर को मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया अपनी प्रेगनेंसी से काफी खुश हैं। इस तस्वीर में जहां एक तरफ मनीष सेल्फी ले रहे हैं तो आलिया और करण जौहर पोज मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आलिया भट्ट व्हाइट कलर का शर्ट में बालों में बन बनाए दिख रही हैं।

ये बॉलीवुड सितारे भी थे मौजूद
इसके अलावा मनीष मल्होत्रा ने करीना कपूर, गौरी खान के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर के साथ मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'टेकिंग इन द लंदन सन.' वहीं करीना कपूर संग शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, 'मेरी फेवरेट करीना कपूर के साथ'। इस तस्वीरों को देख ऐसा लगता है कि, बॉलीवुड सितारों का लंदन में एक छोटा सा रीयूनियन था। बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग लदंन में कर रही है। वहीं करीना कपूर परिवार संग लंदन वेकेशन मनाने गई हैं।
आलिया ने की थी प्रेगनेंसी की घोषणा
बता दें कि, आलिया भट्ट ने 27 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने प्रेगनेंट होने की घोषणा की थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटी हुई शेयर की थी। जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद थे। वहीं दूसरी तस्वीर उन्होंने एक शेर के परिवार की शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर कर आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'हमारा बच्चा ..... जल्द ही आ रहा है।' जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications