फोटोज लीक होने के बाद Alia Bhatt ने पैपराजी को दिया पोज, एक्ट्रेस ने इस तरह किया दूरी बनाने का किया इशारा

हाल ही में आलिया भट्ट पैपराजी ने कुछ प्राइवेट फोटोज लीक कर दी थी। जिसके बाद अब पैपराजी से मिली। हालांकि इस दौरान वह उन्हें दूर करने का इशारा करती हुई नजर आईं।

Alia Bhatt Greets Paparazi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही पैपराजी ने कुछ प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया लीक कर दी थी। जिसको लेकर बड़ा बवाल मचा था। दरअसल, दो दिन पहले आलिया भट्ट अपने घर पर आराम कर रही थीं। तभी कुछ पैपराजी ने बिना उनकी इजाजत के फोटोज क्लिक कर लीं और इतना ही नहीं उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी की इस हरकत पर शिकायत दर्ज कराई। अब इस मचे बवाल के बाद एक्ट्रेस देर रात मुंबई में स्पॉट हुईं और उन्होंने पैपराजी को पोज देकर फोटो क्लिक करवाई।

आलिया भट्ट ने फोटो लीक होने के बाद पैपराजी को दिया पोज

आलिया भट्ट ने फोटो लीक होने के बाद पैपराजी को दिया पोज

फोटो लीक मामले के बाद आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस पूरी टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही आलिया पैपराजी की इस हरकत के बाद उन्हें अपनी स्माइल के साथ पोज देत हुई दिखीं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की काफी तारीफ भी हो रही है।

एक्ट्रेस ने दूरी बनाने का किया इशारा

एक्ट्रेस ने दूरी बनाने का किया इशारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट पैपराजी को स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। फोटो क्लिक करते हुए पैपराजी एक्ट्रेस के पास आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन, आलिया ने हाथों से इशारा करते हुए दूरी बनाने के लिए इशारा करते हुए कहा, 'प्लीज'। इसके बाद एक्ट्रेस तुरंत अपनी कार में बैठकर तुरंत वहां से रवाना हो जाती हैं।

रणबीर ने बढ़ाई आलिया की सिक्योरिटी

रणबीर ने बढ़ाई आलिया की सिक्योरिटी

इस दौरान आलिया भट्ट काफी सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने हल्के पिंक कलर के टॉप के साथ डार्क पिंक कलर का ओवरसाइज्ड सूट पहना हुआ है। आलिया भट्ट की फोटो लीक होने के बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने एक्ट्रेस के लिए अब और भी ज्यादा सिक्योरिटी बढ़ा दी है। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वह बहुत प्यारी और सुंदर है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं'। एक ने लिखा, 'गुलाबी रंग में इतनी सुंदर और इतनी प्यारी'। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट इमोजी गिराए।

आलिया भट्ट ने दर्ज कराई शिकायत

आलिया भट्ट ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, आलिया भट्ट की फोटो लीक मामले में मुंबई पुलिस ने इस घटना के बाद आलिया से शिकायत दर्ज करने को कहा है। तस्वीरों में उन्हें अपने लिविंग रूम के अंदर बैठे हुए दिखाया गया। जिसे पड़ोसी इमारत के जूम लेंस से क्लिक किया गया है। एएनआई के अनुसार, अभिनेता की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    Bollywood Couples की Grand Weddings 2022: Alia-Ranbir से Farhan Akhtar तक | देखे वीडियो | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+