'गंगूबाई' को लेकर कंगना से भिड़ने वाली आलिया हैं कितनी संपत्ति की मालिक, एक फिल्म की लेती हैं कितनी फीस
'गंगूबाई' को लेकर कंगना से भिड़ने वाली आलिया हैं कितनी संपत्ति की मालिक, एक फिल्म की लेती हैं कितनी फीस
मुंबई, 24 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को आज भारतीय हिंदी सिनेमा में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट ने हाईवे, राजी, कलंक, उड़ता पंजाब, गली ब्वॉय एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिलहाल आलिया भट्ट अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड फिल्म उद्योग के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का जन्म मार्च 1993 में हुआ था, सिर्फ 28 साल की उम्र में ही आलिया बॉलीवुड की कई बाकी हीरोइनों से अधिक अमीर और संपत्ति की मालकिन हैं। आइए जानें आलिया भट्ट का नेट वर्थ क्या है।

कितनी है आलिया भट्ट की कुल संपत्ति
Networth.co.in के मुताबिक आलिया भट्ट की की कुल संपत्ति 21.7 मिलियन डॉलर यानी 158 करोड़ रुपये है। जो बाकी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मुकाबले अधिकत है। आलिया भट्ट बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट की कमाई का जरिया एक्टिंग, मॉडलिंग, विज्ञापन और प्राइवेट शो और गायन से है। आलिया भट्ट की सलाना कमाई 10-12 करोड़ है और एक महीने की कमाई 50 से 80 लाख के बीच है।

एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए लगभग 9-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के साथ आने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म ''डार्लिंग'' के आलिया भट्ट ने 15 करोड़ रुपये फीस लिए हैं। हालांकि आलिया ने संजय लीला भंसाली और करण जौहर जैसे निर्देशकों के लिए अपनी फीस कम भी की है।

विज्ञापन और इवेंट का कितना चार्ज करती हैं आलिया
आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने ब्रांड के विज्ञापनों की फीस भी बढ़ाई है। आलिया भट्ट हर ब्रांड के विज्ञापन के लिए लगभग 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कई बार ये फीस विज्ञापन कितना लंबा और छोटा है, उसपर भी डिपेंड करता है। माना जा रहा है कि आलिया एक इवेंट या प्राइवेट शो के लिए 20 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं आलिया
आलिया भट्ट के पास कई लग्जरी कार हैं। आलिया रेंज रोवर इवोक, ऑडी ए6, ऑडी क्यू5 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी हाई-एंड मीन कारों की मालकिन हैं। आलिया के पास मुंबई में अपना एक शानदार घर भी है और एक ऑफिस भी। इसके अलावा आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक घर भी ली है।

एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं आलिया
आलिया भट्ट एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। 2019 में आलिया भट्ट ने अभिनव और गैर-अनुरूपतावादी कहानियों को बताने के उद्देश्य से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस शुरू किया था। आलिया पर्यावरण परियोजना CoExist की संस्थापक भी हैं। इसके अलावा आलिया एक क्लोदिंग लाइन 'एड-ए-मम्मा' की मालकिन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications