Alia Bhatt Grandfather Death: आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का निधन, मां सोनी राजदान की हुई ऐसी हालत

Alia Bhatt Grandfather Death: आलिया भट्ट के नाना और उनकी मां सोनी राजदान के पिता नेरंद्रनाथ राजदान का आज निधन हो गया है। वह लंब से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

alia bhatt

Alia Bhatt Grandfather Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का आज निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। खबर है कि आज उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट के नाना को फेफड़े में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया के नाना की उम्र 95 साल थी।

आलिया भट्ट के नाना का निधन
आपको बता दें कि नरेंद्र राजदान आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान के पिता हैं। वहीं पिता की मौत की खबर सुन सोनी राजदान भी काफी टूट गई हैं। फिलहाल आलिया भट्ट अपनी मां को संभाल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाना नरेंद्र राजदान की मौत से पहले हालत काफी बिगड़ गई थी जिस कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था। लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई।

सोनी राजदान ने पिता के लिए लिखा नोट
आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता, नरेंद्रनाथ राजदान की थोड़ी देर पहले ही मौत हुई है। वहीं दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की मौत का दुख जताते हुए लोगों के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को बताया है कि आज उनके पिता का निधन हो गया है। सोनी राजदान ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- डैडी। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल तोड़ने वाले इमोजी को भी शेयर किया है।

नाना के चलते आईफा में नहीं पहुंची थीं आलिया
आपको बता दें कि नाना की बिगड़ती तबीयत को देखते ही आलिया भट्ट आईफा अवॉर्ड शो 2023 में भी नहीं पहुंच पाई थीं। उन्हें आईफा 2023 समारोह अटेंड करने के लिए आबू धाबी जाना था लेकिन उन्होंने अपने नानाजी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण इस शेड्यूल को कैंसिल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+