'होंठों को क्या हुआ...' दोस्त की बर्थडे पार्टी में बदली-बदली दिखीं आलिया भट्ट, सर्जरी को लेकर उठे सवाल
Alia Bhatt look: हाल ही में आकांशा रंजन कपूर ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया और रविवार रात फिल्मी जगत के अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। आकांशा की सबसेअच्छी दोस्त आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट इस दौरान पैपराजी को पोज देती दिखीं। तभी हर किसी की नजरें आलिया के लुक पर अटक गईं। लोग कयास लगाने लगे कि आलिया भट्ट ने हाल ही में किसी तरह की सर्जरी करवाई है।
आलिया के लुक पर टिकीं नजरें
आकांशा रंजन के जन्मदिन पर सबकी नजरें आलिया के न्यू लुक पर ही टिकी रहीं। आलिया इस बार कुछ अलग नजर आ रही थीं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि आलिया का ग्लैमरस लुक महफिल लूट रहा था लेकिन आलिया भट्ट को अलग अंदाज में देखकर फैंस भी तरह-तरह की बातें करने लगे।

आलिया का बदला-बदला लुक
आलिया भट्ट बर्थडे बैश में ब्लू कलर की ड्रेस पहनकर आई हुई थीं। उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा था। आलिया ने हील्स के साथ अपनी सेक्सी ड्रेस को कैरी किया हुआ था। उनके शॉर्ट हेयर लुक में चार चांद लगा रहे थे। लेकिन तभी सबकी नजरें आलिया के चेहरे पर ही अटक गईं। फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस कुछ अलग नजर आ रही हैं। और इसकी वजह हाल ही में कराई उनकी सर्जरी भी हो सकती है।
फैंस ने लगाए सर्जरी के कयास
आलिया भट्ट का चेहरा काफी ग्लो कर रहा था। एक्ट्रेस के लिप्स पहले से थोड़े उभरे हुए भी नजर आ रहे थे। हालांकि, सर्जरी या फिर किसी भी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर ना तो किसी अन्य अभिनेता या फिर ना खुद आलिया भट्ट ने कुछ कहा। सिर्फ फैंस ही थे, जिन्होंने आलिया के लुक को नोटिस कर इस तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
सर्जरी की खबरों ने पकड़ा तूल
बताते चलें कि बेटी राहा के पैदा होने के बाद भी आलिया भट्ट की सर्जरी की खबरों ने तूल पकड़ा था। अभिनेत्री की एक फोटो जंगल की आग की तरह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसके बाद सब उनकी सर्जरी की बात करने लगे। एक्ट्रेस को उस वक्त बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications